Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश में मदर डेयरी का दूध 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा, अमूल और सांची के बाद बढ़ाए दाम

मध्यप्रदेश में मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने भी नए रेट लागू कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश में मदर डेयरी का दूध 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा, अमूल और सांची के बाद बढ़ाए दाम
मदर डेयरी का दूध 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सांची और अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में मदर डेयरी के अलग-अलग वैरिएंट की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले 12 नवंबर को अमूल और 14 नवंबर को सांची ने भी दूध के दाम बढ़ाए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से अब उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए रेट

मदर डेयरी ने अपने सभी वैरिएंट के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इससे पहले 11 नवंबर को नई दिल्ली में दूध के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, उस समय मध्यप्रदेश में नई दरें लागू नहीं की गई थीं। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक प्रदेश में मदर डेयरी की कीमतें आमतौर पर सांची या स्थानीय दुग्ध संघों के रेट में बदलाव के बाद बढ़ाई जाती हैं। इसी वजह से दिल्ली में कीमतें बढ़ने के बावजूद मध्यप्रदेश में तत्काल नए रेट लागू नहीं हुए थे। लेकिन अमूल के बाद सांची ने भी दूध महंगा कर दिया। इसके बाद मदर डेयरी ने भी 14 नवंबर से प्रदेश में बढ़ी हुई कीमतें लागू कर दीं।

मध्यप्रदेश में सांची दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा, 14 नवंबर से नई दरें लागू; भोपाल में रोज बिकता है 3 लाख लीटर

मध्यप्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख लीटर दूध की सप्लाई

मध्यप्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। राजधानी भोपाल में ही इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर प्रतिदिन है। इसके अलावा कंपनी का दूध मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी सप्लाई किया जाता है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts