Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sipara Khan First Look :अरबाज-शूरा की लाडली सिपारा आई सामने! छोटी-सी झलक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में शुमार अरबाज खान और शूरा खान ने पूरे डेढ़ महीने बाद अपनी नन्ही परी सिपारा खान की पहली झलक शेयर की है। सोशल मीडिया पर छोटे हाथ और पैर देखकर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया।
Follow on Google News
अरबाज-शूरा की लाडली सिपारा आई सामने! छोटी-सी झलक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड पावर कपल अरबाज खान और शूरा खान की दुनिया में सिपारा नाम की खुशियों का नया चल रहा है। डेढ़ महीने पहले मम्मी-पापा बने ये खूबसूरत कपल ने अपनी नन्ही परी सिपारा की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जो कुछ ही देर में वायरल हो गई।

    कपल ने इंस्टाग्राम पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में सिपारा के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं, तो दूसरी में उनके सिपारा के नन्हे हाथ। वहीं अरबाज और शूरा ने इस प्यारे फोटो के लिए सुंदर कैप्शन भी लिखा- ‘सबसे छोटे हाथ और पैर, लेकिन हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा।’

    फैंस और सेलेब्स ने भी सिपारा की इस पोस्ट पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। गौहर खान ने लिखा, ‘अल्लाह आपको आर्शीवाद दे।’ वहीं महीप कपूर ने ‘हार्ट और इवल आई इमोजी’ के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि शूरा और अरबाज ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया है।

    Uploaded media

    बता दें कि शूरा और अरबाज ने साल 2023 में शादी की थी और शादी के डेढ़ साल बाद 8 अक्टूबर को कपल के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ था और उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। यही नहीं, अरबाज के बेटे अरहान खान का भी सिपारा के साथ बहुत प्यारा बॉन्ड देखने को मिलता है। फिलहाल कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी का पूरा आनंद ले रहे हैं। छोटे हाथ-पैर और नन्ही सी मुस्कान के साथ सिपारा ने उनके घर को खुशियों से भर दिया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts