हार्दिक ने गर्लफ्रेंड के साथ किया हनुमान पाठ :महिका को किस करते हुए शेयर की तस्वीरें

हार्दिक इससे पहले भी महीका के साथ अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते हुए दिखे थे। इस वीडियो को यूजर्स ने खूब पसंद किया
Follow on Google News
महिका को किस करते हुए शेयर की तस्वीरें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटौर रहे हैं। हार्दिक ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ कई फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में दोनों एक साथ हनुमान जी की पूजा करते हुए दिखाई दिए।दोनों यह पूजा पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ की।

    हार्दिक ने इससे पहले भी महीका के साथ रोमांटिक वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इसी के एक वीडियो में हार्दिक अपनी लैंबॉर्गिनी कार धोते हुए दिखे थे, वहीं पास में खड़ी महीका मस्ती के मूड में दिखी और वे पाइप से पानी डाल रही थीं। दोनों की वीडियो को यूजर्स ने जमकर लाइक किया।

    हनुमान चालीसा का किया पाठ 

    पूजा के दौरान हार्दिक पंड्या ने मरून रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी थी, जबकि महीका शर्मा सलवार-कुर्ते में नजर आईं। दोनों ने विधि-विधान से हवन भी किया। इस दौरान दोनों हनुमान चालीसा का पाठ करते भी देखे गए।हार्दिक की ओर से साझा किए गए एक अन्य वीडियो में वह और महीका ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देते दिखे। इसी वीडियो में हार्दिक, महीका के गाल पर किस करते हुए भी नजर आते हैं।

    2024 में अलग हुए थे हार्दिक-नताशा

    हार्दिक पंड्या ने 2024 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से तलाक लिया था। दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के समय साल 2020 में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उसी साल गुपचुप शादी की। दोनों ने 30 जुलाई 2020 को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। फिलहाल हार्दिक और नताशा मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts