फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज :4 मिनट 7 सेकंड में दिखा दमदार सीन और डॉयलाग्स, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Follow on Google News
4 मिनट 7 सेकंड में दिखा दमदार सीन और डॉयलाग्स, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक्टर रणवीर सिहं की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। 4  मिनट 7 सेकेंड का ये ट्रेलर एक्शन सीन, बेहतरीन डायलॉग्स के साथ-साथ खून-खराबे से भरपूर है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल का इंटेंस लुक नजर आया है।

    रणवीर स्टारर ट्रेलर की शुरुआत ISI के मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल के डायलॉग, 'मेजर इकबाल जिन पर मेहरबान हो जाएं, उनका मुस्तकबिल बदल जाता है' से होती है।

    ट्रेलर रिलीज इवेंट में आंसू पोंछते नजर आए रणवीर

    ट्रेलर को मंगलवार के दिन लॉन्च किया गया। इस इवेंट के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान रणवीर सिंह की आखों में आंसू नजर आए। मीडिया से बातचीत में वे भावुक हो गए। नम आंखों के साथ एक्टर पसीना पोछते दिखे। मूवी में संजय दत्त की ट्रेलर में दमदार दस्तक की झलक दिखाई गई है, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक स्कोर भी बेहतर स्तर पर रहा।

    सिनेमाघरों में कब आएगी फिल्म

    बता दें धुरंधर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी है। इससे पहले वे फिल्म ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक भी बना चुके हैं। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म थिएटर्स में 5 दिसंबर  रिलीज होगी। फिल्म का कंपोजिशन शाश्वत ने किया है, जिसमें सिंगर जैस्मिन और हनुमानकाइंड ने आवाज दी है। वहीं बात करे रणवीर के अलावा तो फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड हैं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts