Sholay The Final Cut :50 साल बाद लौटेगा शोले का असली जादू, अनकट वर्जन में होगी री-रिलीज

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। 50 साल पूरे होने पर मेकर्स इस क्लासिक को इसके ओरिजिनल अनकट वर्जन में 4K क्वालिटी के साथ थिएटर्स में दोबारा रिलीज कर रहे हैं। जिसमें ठाकुर और गब्बर की झलक दिखाई देगी।
50 साल बाद लौटेगा शोले का असली जादू, अनकट वर्जन में होगी री-रिलीज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है। 50 साल पूरे होने पर मेकर्स इस क्लासिक को इसके ओरिजिनल अनकट वर्जन में 4K क्वालिटी के साथ थिएटर्स में दोबारा रिलीज कर रहे हैं। जो दर्शक 1975 में आई इस ऐतिहासिक फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे। उनके लिए यह एक खास मौका है।

    कब होगी रिलीज?

    बता दें कि, फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने घोषणा की है कि शोले: द फाइनल कट 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी कर इसकी डेट कन्फर्म की है। जिसमें ठाकुर और गब्बर की झलक दिखाई देती है।

    क्या है खास इस बार?

    इस री-रिलीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फिल्म पहली बार ओरिजनल अनकट वर्जन में दिखाई जाएगी। 1975 में इमरजेंसी के दौरान सेंसरशिप के चलते कई सीन हटाने पड़े थे। साथ ही फिल्म का क्लाइमेक्स भी बदला गया था। अब 50 साल बाद दर्शक वही कहानी और वही अंत देख पाएंगे, जैसा निर्देशक रमेश सिप्पी ने मूल रूप से बनाया था।

    4K और डॉल्बी 5.1 में शानदार अनुभव

    फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने शोले को 4K और डॉल्बी 5.1 साउंड में रीस्टोर किया है। यानी इस बार शोले को और भी बेहतरीन विजुअल और दमदार ऑडियो में देखने का मौका मिलेगा।

    स्टारकास्ट जिसने इतिहास रचा

    इस फिल्म में धर्मेंद्र के वीरू, अमिताभ बच्चन के जय, अमजद खान के गब्बर, संजीव कुमार के ठाकुर, हेमा मालिनी के बसंती और जया बच्चन के राधा जैसे किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। दोस्ती, बदला और खौफ की यह कहानी आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।

    फैंस में बढ़ी उत्सुकता

    घोषणा के बाद से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। क्योंकि यह पहली बार है जब शोले को उसके पूरे अनकट रूप में दिखाया जाएगा। 50 साल बाद भी शोले भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में नंबर-1 है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts