Bigg Boss 19 : मां को देख फूट-फूट कर रोई फरहाना, घर में कदम रखते ही की घरवालों की बोलती बंद

बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में इस बार दर्शकों को सबसे मजेदार और सुपर कूल मोमेंट देखने मिला। फरहाना भट्ट की मम्मी ने घर में एंट्री करते ही सबका ध्यान खींच लिया और घरवालों की बोलती बंद कर दी। उनके अंदाज, ह्यूमर और प्यार भरे नेचर ने सभी का दिल जीत लिया।
Follow on Google News
मां को देख फूट-फूट कर रोई फरहाना, घर में कदम रखते ही की घरवालों की बोलती बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ काफी समय से फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। हाल ही में शो का फैमिली वीक शुरू हो चुका है और इस हफ्ते घर में पहुंचे अशनूर कौर के पापा, कुनिका सदानंद के बेटे अयान और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला। लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड में फरहाना भट्ट की मम्मी भी एंट्री करने वाली हैं और उनका अंदाज देखकर सभी दंग रह गए।

    मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें देखा जा सकता है कि फरहाना की मम्मी घरवालों से भी ज्यादा एंटरटेनिंग लग रही हैं। जैसे ही उन्होंने घर में कदम रखा, उन्होंने अमाल मलिक की बोलती बंद कर दी। लड़ाई-झगड़े के बीच भी सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के पेरेंट्स के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।

    लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि जैसे ही फरहाना की मम्मी एंट्री करती हैं, फरहाना भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। फरहाना अपनी मम्मी के पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेती रही। इसके बाद मम्मी ने घरवालों से मिलना शुरू किया और गौरव खन्ना को गले लगाते हुए कहा मै आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।

    जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार प्रोमो वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में देखा गया कि जब मालती फरहाना की मम्मी से शिकायत करती हैं कि आपकी बेटी पंजे मारती है, तो तुरंत फरहाना की मम्मी कहती हैं कि शेरनी का काम ही पंजे मारना होता है, मुर्गी का काम नहीं होता।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts