अब एक ऐप में चलेंगे मल्टीपल अकाउंट :iPhone यूजर्स को मिलेगा WhatsApp का ये धांसू फीचर, जानें कैसे करेगा काम

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp जल्द ही Multi Account फीचर लाने वाला है, जिससे वे एक ही iPhone पर दो WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे। यह फीचर बीटा वर्जन 25.34.10.72 में टेस्ट हो रहा है और Settings में नए Accounts सेक्शन के जरिए दूसरा नंबर जोड़ने की सुविधा देता है। दोनों अकाउंट की चैट, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स पूरी तरह अलग होंगी और अलग लेबल से पता चलेगा कि किस अकाउंट पर संदेश आया है
Follow on Google News
iPhone यूजर्स को मिलेगा WhatsApp का ये धांसू फीचर, जानें कैसे करेगा काम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। WhatsApp अब ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स एक ही iPhone में बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या WhatsApp Business के दो अकाउंट आसानी से चला सकेंगे। अभी यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही सभी iOS यूजर्स को इसके लिए अपडेट मिल सकता है।

    Uploaded media

    क्या है नया Multi Account फीचर?

    बता दें कि, WhatsApp ने iOS के लिए नया Multi Account फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। एंड्रॉयड में यह सुविधा काफी पहले आ चुकी है, लेकिन अब पहली बार iPhone यूजर्स को भी इसका फायदा मिलेगा। बीटा वर्जन 25.34.10.72 में कई टेस्टर्स के ऐप में एक नया Account List सेक्शन दिखाई दे रहा है। इसी सेक्शन में जाकर यूजर अपना दूसरा अकाउंट ऐड कर सकते हैं।

    Uploaded media

    कैसे जोड़ें दूसरा अकाउंट?

    WhatsApp की Settings में जाने पर अब यूजर्स को एक नया Accounts सेक्शन दिखाई देगा। इसी सेक्शन में मौजूद Add Account ऑप्शन पर टैप करके आप अपना दूसरा मोबाइल नंबर आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं। चाहें तो आप QR कोड स्कैन करके किसी दूसरे डिवाइस के WhatsApp अकाउंट को भी लिंक कर सकते हैं। सेटअप पूरा होने के बाद दोनों अकाउंट एक ही ऐप में चलेंगे। लेकिन उनकी चैट, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स पूरी तरह अलग-अलग रहेंगी। जिससे यूजर्स बिना किसी परेशानी के पर्सनल और ऑफिस अकाउंट को मैनेज कर सकेंगे। 

    Uploaded media

    दोनों अकाउंट कैसे काम करेंगे?

    दोनों अकाउंट ऐप में पूरी तरह अलग-अलग तरीके से काम करेंगे। हर अकाउंट का चैट बैकअप, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स अलग-अलग होंगी। जिससे दोनों प्रोफाइल एक-दूसरे में बिल्कुल भी इंटरफेयर नहीं करेंगे। नोटिफिकेशन पर खास लेबल भी दिखाई देगा जिससे यह आसानी से पता चल जाएगा कि किस अकाउंट पर मैसेज आया है। इसके साथ ही ऐप लॉक फीचर भी हर अकाउंट के लिए अलग से काम करेगा। अगर जरूरत पड़े तो यूजर किसी भी समय दूसरा अकाउंट हटा सकता है या फिर दोबारा जोड़ भी सकता है। जिससे अकाउंट मैनेजमेंट और भी आसान हो जाएगा। 

    Uploaded media

    कब तक आएगा यह फीचर?

    फिलहाल, यह फीचर सीमित iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे स्टेबल अपडेट के रूप में रोल आउट करेगी। हालांकि WhatsApp ने लॉन्च की तय तारीख नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही सभी iPhone यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। जिनके पास दो नंबर हैं। एक पर्सनल और एक ऑफिस का और वे एक ही डिवाइस पर दोनों WhatsApp अकाउंट एक साथ चलाना चाहते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts