Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

12 सितंबर को होगा Apple का स्पेशल इवेंट 'Wonderlust', iPhone 15 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

Follow on Google News
12 सितंबर को होगा Apple का स्पेशल इवेंट 'Wonderlust', iPhone 15 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स
नई दिल्ली। Apple स्पेशल इवेंट का ऐलान हो चुका है। अमेरिकी कंपनी Apple ने इस साल के अपने सबसे बड़े प्रोडक्‍ट-अपग्रेड इवेंट के लिए 12 सितंबर की तारीख तय की है। कंपनी ने इस इवेंट को 'Wonderlust' नाम दिया है। कैलिफोर्निया स्थित अपने हेडक्‍वार्टर में कंपनी अपना प्रेजेंटेशन और प्रेस ब्रीफिंग कार्यक्रम करने जा रही है। इवेंट में कंपनी iPhone 15 Series लॉन्च कर सकती है। आईफोन के अलावा कंपनी स्मार्टवॉच, एयरपॉड्स और आईपैड को पेश कर सकता है।

हर साल सितंबर में लॉन्च होती है iPhone सीरीज

Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) ग्रेग जोस्विक ने ट्वीट कर Apple Event की जानकारी दी है। इवेंट 12 सितंबर को Apple पार्क में स्‍थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) शुरू होगा। इस इवेंट को apple.com और Apple TV ऐप पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। https://twitter.com/gregjoz/status/1696558706857594970?s=20 Apple इवेंट की डेट और टाइम के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस इवेंट में क्या लॉन्च होगा। हालांकि, पिछले कई सालों का पैटर्न देखें, तो इस बार के इवेंट में आईफोन 15 सीरीज से पर्दा उठ सकता है। क्योंकि नई आईफोन सीरीज हर साल सितंबर महीने में ही पेश की जाती है। Apple की हर साल सितंबर में नए iPhone पेश करने की परंपरा 2023 में भी जारी रहने की उम्मीद है।

इवेंट में क्या हो सकता है लॉन्च

नए iPhones के साथ ही Apple अपने इवेंट में अपडेटेड AirPods पेश करेगा। इसमें भी USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल है। iPhone 15 series में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में कंपनी A17 Bionic processor को पेश कर सकता है। वहीं स्‍मार्टवॉच की बात करें तो, कंपनी सीरीज 9 लाइनअप और हाई-एंड अल्ट्रा का सेकंड जनरेशन एडिशन ला सकती है, जो पिछले साल पहली बार लॉन्च हुआ था।

iOS 17 को लेकर भी हो सकता है ऐलान

Apple आमतौर पर सितंबर के इवेंट में iPhone के लिए iOS का नया वर्जन भी रिलीज करता है। इस साल iOS 17 रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इसमें बेहतर ऑटोकरेक्ट, बेहतर कॉलर आईडी मिलेगी जिसे कॉन्टैक्ट पोस्टर कहा जाता है। साथ ही एक नया जर्नलिंग ऐप भी शामिल है।

Apple ने सितंबर 2022 में लॉन्च किया था iPhone 14

2022 के iPhone 14 इवेंट में Apple ने iPhone 14 और 14 Plus, iPhone 14 Pro और Pro Max, Apple Watch Series 8, Apple Watch SE (सेकंड जनरेशन), Apple Watch Ultra और AirPods Pro (सेकंड जनरेशन) लॉन्च किया था। Apple आम तौर पर सितंबर महीने के पहले दो हफ्तों में अपना कार्यक्रम आयोजित करता है और नई iPhone सीरीज लॉन्च करता है। इससे वो महीने के अंत में कंपनी की वित्तीय तिमाही समाप्त होने से पहले महत्वपूर्ण राजस्व अर्जित कर सकता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts