Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

APAAR ID से स्टूडेंट्स को हवाई सफर में मिलेगी छूट, 31 करोड़ छात्रों को होगा लाभ

APAAR ID से स्टूडेंट्स को हवाई सफर में मिलेगी छूट, 31 करोड़ छात्रों को होगा लाभ
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। एक राष्ट्र-एक छात्र (वन नेशन-वन स्टूडेंट) पहल के तहत, अब अपार आईडी (APAAR ID) वाले विद्यार्थियों को हवाई टिकटों पर छूट की सुविधा मिलेगी। इस कदम से देशभर के करोड़ों छात्र-छात्राओं की हवाई यात्रा सस्ती हो सकेगी।

    क्या है अपार आईडी ?

    बता दें कि, अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) विद्यार्थियों के लिए 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान है। जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किया गया है। यह सभी छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, जैसे कि परीक्षा के परिणाम, प्रमाण पत्र और अन्य उपलब्धियों को एक ही स्थान पर डिजिटल रूप से सुरक्षित रखती है। ठीक उसी तरह जैसे आधार कार्ड नागरिकों की पहचान करता है

    टिकट पर मिलेगी विशेष छूट 

    विद्यार्थी अपनी अपार आईडी दिखाकर हवाई यात्रा में टिकट पर विशेष छूट प्राप्त कर सकेंगे। देश भर में अब तक 31.56 करोड़ विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है, जिन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।  इसमें स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और कौशल विकास के सभी विद्यार्थी शामिल हैं। 

    एअर इंडिया की अपार आईडी पर छूट 

    एअर इंडिया की आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विद्यार्थी अपनी अपार आईडी का उपयोग एअर इंडिया द्वारा दी जाने वाली विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं। यह पहल छात्र-छात्राओं की सहमति से उनकी यात्रा को किफायती और आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts