Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में करनी सेना का प्रदर्शन :ट्रैफिक सर्विस रोड पर किया गया डायवर्ट

प्रदर्शन के चलते सुपर कॉरिडोर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
ट्रैफिक सर्विस रोड पर किया गया डायवर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। रविवार को करनी सेना ने करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। रैली को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास धरना देकर विरोध जताया। वहीं इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

    दरअसल, करनी सेना के पदाधिकारी 21 दिसंबर को हरदा में प्रस्तावित ‘जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा’ की तैयारियों के तहत इंदौर में जनसमर्थन जुटा रहे थे। इसी क्रम में रविवार को संगठन द्वारा टीसीएस चौराहे से विजय नगर तक रैली निकालने की योजना थी। हालांकि, रैली को अनुमति न मिलने के चलते कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    करनी सेना प्रमुख ने लगाए गंभीर आरोप

    करनी सेना के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते संगठन के कार्यकर्ताओं को सुपर कॉरिडोर पर रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले आधा घंटा रुकने की बात कहकर लगातार उन्हें वहीं रोके रखा गया, जिसके बाद मजबूरी में कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया।

    करनी सेना की ओर से यह धरना शाम 4 बजे से 6 बजे तक टीसीएस चौराहे के पास दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठन का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन उन्हें जानबूझकर आगे बढ़ने से रोका गया।

    प्रशासन- स्थिति को सुलझाने की कोशिश जारी

    इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से भी स्थिति स्पष्ट की गई है। हीरा नगर की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रुबीना मिजवान ने बताया कि करनी सेना को रैली निकालने की अनुमति दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दी गई थी। हालांकि, संगठन के कार्यकर्ता निर्धारित समय से पहले ही रैली शुरू करना चाहते थे, जिसके चलते उन्हें रोका गया।

    एसीपी रुबीना मिजवान ने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है और हालात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts