IND vs SA 3rd T20 :साउथ अफ्रीका को 5 बड़े झटके, हर्षित के खाते में 2 विकेट

साउथ अफ्रीका को 5 बड़े झटके, हर्षित के खाते में 2 विकेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं, ऐडन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं।

    भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने अहम विकेट दिलाए हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 9 रन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। इस विकेट के साथ ही हार्दिक पंड्या ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।दरअसल हार्दिक पंड्या अब टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह हासिल कर चुके हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स,​​​​​​​ डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts