PlayBreaking News

खास खबर :ये विधायक करा चुके हैं 10 हजार बेटियों के विवाह, दिव्यांग दुल्हन को कराई हेलिकॉप्टर की सवारी

आगर मालवा की कृषि उपज मंडी में रविवार को 551 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आगर-मालवा के विधायक माधव सिंह मधु गेहलोत थे। वे अब तक 10 हजार बेटियों का कन्यादान करा चुके है।
Follow on Google News
ये विधायक करा चुके हैं 10 हजार बेटियों के विवाह, दिव्यांग दुल्हन को कराई हेलिकॉप्टर की सवारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आगर मालवा। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में करीब दो लाख लोगों की मौजूदगी में 551 वर-वधू ने सात फेरे लिए। इस आयोजन के लिए आसपास के कई जिलों से लोगों ने सहभागिता की। गायत्री परिवार के 551 से अधिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए करीब 5 हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। स्वयंसेवकों ने अतिथियों के मार्गदर्शन, विवाह मंडपों की व्यवस्था और भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाली। विवाह समारोह आयोजन की कमान संभाली विधायक मधु गेहलोत ने। 

    2004 से करा रहे सामूहिक विवाह

    विधायक मधु गेहलोत ने बताया कि वे 2004 से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे उनके समाज के जोड़ों की ही शादी करवाते थे, लेकिन कुछ वर्षों से सभी समाज के बेटे-बेटियों के विवाह करवा रहे हैं। गेहलोत ने बताया कि करीब दो लाख लोगों के विवाह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोगों का सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि हमने आज चार बेटियों जिनमें एक दिव्यांग और दो बेटियों की मां  नहीं है, समेत चार बेटियों को हेलिकॉप्टर में भी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि इनमें राजपूत, सौंधिया, ब्राह्मण और मालवीय बलाई समाज की बेटियां शामिल थीं।   

    मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मंडी प्रांगण में सात फेरों के बंधन में बंधे 551 जोड़ों को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’के मूल मंत्र अनुरूप सामूहिक विवाह कार्यक्रम सभी अभिभावकों के विवाह आयोजन के स्वप्न को साकार करने में सहायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकर खुशी व्यक्त की कि विधायक मधु गहलोत अब तक 10 हजार बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुके हैं।

    पं. धीरेंद्र कृष्ण् शास्9ी ने भी दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने इस शुभ आयोजन के लिए दादा नर्सिंग फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और बाबा बैद्यनाथ की धरती में आयोजित इस मंगल कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी वर-वधुओं को वीसी के माध्यम से बधाई दी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts