भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।
Follow on Google News
भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धर्मशाला। साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने छोटे स्कोर को जल्दी हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की टीम शुरू से ही लड़खड़ा रही थी। भारतीय टीम ने 118 रन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। 

    अभिषेक-गिल की तेज शुरुआत

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। शुभमन गिल ने 28 रन जोड़े, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए।

    तिलक वर्मा की संयमित पारी

    तिलक वर्मा ने संयमित पारी खेलते हुए नाबाद 25 रन बनाए और शिवम दुबे के नाबाद 10 रनों के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को जेनसेन और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला।

    शुरुआत से दबाव में रही साउथ अफ्रीका

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। महज सात रन के स्कोर पर उसके तीन अहम विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स खाता खोले बिना पवेलियन लौटे, जबकि क्विंटन डी कॉक (1) और डेवाल्ड ब्रेविस (2) भी सस्ते में आउट हो गए। कुल आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    एक छोर पर जमे रहे मार्करम

    कप्तान एडन मार्करम ने एक छोर संभालते हुए संघर्षपूर्ण अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिख नॉर्खिया ने 12 रन जोड़े। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 117 रन पर सिमट गई। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts