अनुष्का शर्मा का कमबैक :8 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगी, फैंस में दिखा जबरदस्त एक्साइटमेंट

अनुष्का, अल्लू अर्जुन के साथ एटली से साउथ में डेब्यू करेंगी। यह उनका पहला साउथ डेब्यू होगा। हालांकि, अब तक इसका कन्फर्मेशन नहीं हुआ है। लेकिन इस खबर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है
Follow on Google News
8 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगी, फैंस में दिखा जबरदस्त एक्साइटमेंट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके पीछे उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार को समय देने का फैसला अहम रहा। इस दौरान अनुष्का को केवल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली को चीयर करते देखा जा रहा था। वहीं अब अनुष्का की आने वाली फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बड़ गई है।

    साउथ फिल्म से करेंगी डेब्यू

    लेकिन अब ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि अनुष्का शर्मा पूरी तरह से तैयार हैं अपने कमबैक के लिए। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म AA22xA6 से वापसी करने वाली है। अनुष्का, अल्लू अर्जुन के साथ एटली से साउथ में डेब्यू करेंगी। यह उनका पहला साउथ डेब्यू होगा। हालांकि, अब तक इसका कन्फर्मेशन नहीं हुआ है।

    लेकिन इस खबर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है क्योंकि यह अनुष्का का पहला तेलुगू सिनेमा से डेब्यू हो सकता है। लंबे समय के बाद उनकी स्क्रीन पर वापसी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटमेंट हैं।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 आउटस्टैंडिंग : इसकी कहानी, डायरेक्शन हर चीज परफेक्ट, रणबीर सिंह के कायल हुए अनुपम खेर

    फिल्म में अल्लू अर्जुन का दिखेगा नया अवतार

    बताया जा रहा है, एटली कुमार के निर्देशक में बनी यह फिल्म एक्शन और साइंस-फिक्शन से भरपूर हैं। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल 2026 को ‘AA22xA6’ फिल्म का आधिकारिक टाइटल अनाउंस कर सकते हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के कई नए अवतार देखने को मिलेंगे। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगी।  इस फिल्म का निर्देशक एटली कुमार

    फैंस की बढ़ी उम्मीदें

    बता दें, अनुष्का सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए भी इंडस्ट्री में एक्टिव रही हैं और कई शानदार प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुष्का शर्मा का ये कमबैक बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts