धुरंधर 2 आउटस्टैंडिंग :इसकी कहानी, डायरेक्शन हर चीज परफेक्ट, रणबीर सिंह के कायल हुए अनुपम खेर

इसके अलावा राकेश बेदी के काम की भी उन्होंने तारीफ की। खेर ने बताया कि फिल्म के आखिरी हिस्से में उनके सीन पर सिनेमाघरों में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, जो फिल्म के प्रभाव को दर्शाता है। 
Follow on Google News
इसकी कहानी, डायरेक्शन हर चीज परफेक्ट, रणबीर सिंह के कायल हुए अनुपम खेर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चल रही बहस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन इसके साथ ही कुछ वर्ग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहा है। इस पर अनुपम खेर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगों की आलोचना की।

    फिल्म देखने से पहले ही लोग राय बना लेते हैं- खेर

    अनुपम खेर ने कहा कि कुछ लोग फिल्म को जिंगोइज्म और प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसे लोगों पर दुख और तरस आता है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने से पहले ही कुछ लोग राय बना लेते हैं, जो सही नहीं है। खेर ने यह भी याद दिलाया कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को भी इसी तरह गलत तरीके से प्रोपेगेंडा बताया गया था, जिससे उन्हें पहले भी निराशा हुई थी।

    यह भी पढ़ें: कौन उठाएगा ट्रॉफी? आज मिलेगा ‘द 50’ का असली खिलाड़ी

    रणवीर ने अपने कैरेक्टर में गहराई दिखाई

    फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर अनुपम खेर ने खासतौर पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रणवीर ने अपने किरदार में गहराई और भावनाओं को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। खेर के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमेक्स खासतौर पर बेहद दमदार है और आखिरी आधा घंटा दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। 

    [instagram-reels link="

    "]

    रणवीर बोले- मेरे लिए यब बड़ी बात

    अनुपम खेर की तारीफ पर रणवीर सिंह ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि वे अनुपम खेर की कला से प्रेरित होकर बड़े हुए हैं। रणवीर ने उन्हें धन्यवाद देते हुए सम्मान जताया और कहा कि उनके शब्द उनके लिए बेहद मायने रखते हैं। साथ ही वे अपने आप में एक शानदार एक्टर है।

    अन्य कलाकारों के काम की भी सराहना

    अनुपम खेर ने फिल्म के अन्य कलाकारों की भी खुलकर तारीफ की। सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के अभिनय को उन्होंने शानदार बताया। खेर ने कहा कि खासतौर पर आर माधवन ने अपने किरदार को परिपक्वता के साथ निभाया है, जो फिल्म को और मजबूत बनाता है। 

    राकेश बेदी के सीन पर गूंजी तालियां

    इसके अलावा राकेश बेदी के काम की भी उन्होंने तारीफ की। खेर ने बताया कि फिल्म के आखिरी हिस्से में उनके सीन पर सिनेमाघरों में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, जो फिल्म के प्रभाव को दर्शाता है। जहां अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे सितारों ने फिल्म की सराहना की है, वहीं रम्या समेत कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है। हालांकि, फिल्म की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि ‘धुरंधर 2’ को बड़े स्तर पर पसंद किया जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts