भारत जोड़ो यात्रा पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- "क्या गांधी परिवार कोविड नियमों से ऊपर है?

Follow on Google News
भारत जोड़ो यात्रा पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- "क्या गांधी परिवार कोविड नियमों से ऊपर है?
नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब भारत में इसको लेकर सियासत गर्माती नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "क्या गांधी परिवार कोविड नियमों से ऊपर है?, क्या ये परिवार सारे नियमों को तोड़ देगा?"

अनुराग ठाकुर बोले- क्या राहुल गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हैं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू के साथ राहुल गाधी गले में हाथ डाले नजर आए थे। इसके कुछ दिन बाद ही सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तो सवाल ये खड़ा होता है कि, क्या राहुल गांधी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। क्या उस यात्रा के कई और लोग भी कोरोना की चपेट में हैं। अगर ऐसा है तो, कांग्रेस ने उसके लिए क्या किया। क्या सबकी जांच हो रही है, सभी मास्क लगा रहे हैं। क्या देश के नीयम कानून एक परिवार पर लागू नहीं होते।

यात्रा में मास्क पहनने में क्या दिक्कत है

इनकी यात्रा से किसको फरक पड़ता है। लेकिन इस बात से फरक पड़ता है कि, संक्रमण बढ़ेगा तो देश के लिए और मुसीबत खड़ी होगी। कोरोना के नीयम सबके लिए हैं। अगर संसद के अंदर चेयरमैन से लेकर स्पीकर और सांसद मास्क लगा सकते हैं। तो यात्रा में मास्क पहनने में क्या दिक्कत है।

कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?

भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी साधा निशाना

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा, सुखविंदर सुक्खू जी 16 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और राहुल गाँधी से मिले, 19 तारीख को वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए, क्या उसके बाद राहुल गाँधी ने खुदको आईसोलेट किया? https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1606164526436880385?s=20&t=-31s5NPa5BhCyrHTV6F-ig
Author2
By Author2
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts