PlayBreaking News

बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर चलाई गई गोली !नाजुुक हालात में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों हमलावरों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। फायरिंग के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
Follow on Google News
नाजुुक हालात में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में तनाव गर्माता जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी को राजधानी ढाका में शुक्रवार को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    उस्मान हादी इस्लामी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता हैं और आगामी चुनाव में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादी रिक्शे से जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार एक हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    इलेक्शन के ऐलान के अगले दिन हमला

    गौरतलब है कि बांग्लादेश में 11 दिसंबर को आम चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी और इसके ठीक एक दिन बाद यह हमला सामने आया है। ऐसे में इस घटना ने चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

    हालांकि, इस हमले के पीछे के मुख्य साजिशकर्ता कौन है और किसका हाथ है, साथ ही इसके क्या राजनीतिक मायने हैं, इस पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने चुनावी माहौल में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है, जबकि देश में सियासी तापमान और तेज हो गया है।

    गंभीर हालात में भर्ती है हादी

    इस हमले में उस्मान हादी को सिर में कई गोलियां लगी हैं, जिसके चलते उनकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं घटना के तुरंत बाद उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने जानकारी दी कि, हादी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। तो वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर नहीं है और अगले कुछ घंटे बहुत जरूरी है। सुरक्षा एजेंसियां अस्पताल परिसर में भी तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    इस बीच, पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना ने बांग्लादेश में चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

    सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई फायरिंग

    फायरिंग पर पुलिस ने अहम जानकारी बताते हुए कहा कि उस्मान हादी को दोपहर करीब 2:30 बजे ढाका के बिजयनगर इलाके में रिक्शे पर जाते हुए देखा गया था। इसी दौरान यह सनसनीखेज हमला अंजाम दिया गया। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल पीछे से रिक्शे के पास आती है। इसके बाद बाइक सवार दाईं ओर आकर रुकते हैं और पीछे बैठे व्यक्ति ने बिल्कुल पास से हादी पर गोलियां चला दी। यह पूरी वारदात महज कुछ सेकंड में हुई।

    फुटेज के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों हमलावरों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। फायरिंग के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस घटना ने चुनाव से पहले बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और राजधानी ढाका में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts