Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन :क्रिकेट मैदान पर उतरे MP के मामा, जडेजा की बॉल पर मारा 'चौका'

सांसद खेल महोत्सव के मौके पर रवींद्र जडेजा का भव्य स्वागत किया गया। स्टेडियम में कदम रखते ही ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दी, पुष्पवर्षा हुई और नारों से माहौल गूंज उठा। आ
Follow on Google News
क्रिकेट मैदान पर उतरे MP के मामा, जडेजा की बॉल पर मारा 'चौका'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायसेन। सांसद खेल महोत्सव के दौरान सोमवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में एक यादगार और रोमांचक पल देखने को मिला। इस महोत्सव में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा आए थे जो मैदान पर उतरे। इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों में जडेजा को देखने और उनकी गेंदबाज़ी का लुत्फ उठाने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

    जडेजा की गेंद पर शिवराज की 'शानदार बाउंड्री'

    वहीं इस मैच का सबसे खास पल तब आया, जब केंद्रीय कृषि मंत्री और रायसेन-विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने खुद मैदान पर उतरकर बल्लेबाज़ी की। शिवराज सिंह चौहान ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया। यह दृश्य देखते ही दर्शक खुशी से झूम उठे और स्टेडियम में जोरदार तालियां गूंजने लगी।

    दर्शकों ने जमकर इंजॉय किया 'चौका'

    जैसे ही गेंद सीमा रेखा के पार गई, स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कुछ ही पलों में पूरा मैदान जश्न के रंग में रंग गया। खिलाड़ी हों या दर्शक, हर कोई इस यादगार लम्हे का हिस्सा बनता नजर आया। दर्शकों ने शिवराज के इस शॉट की जमकर तारीफ की। दूसरी ओर रविंद्र जडेजा ने भी शिवराज के इस शानदार शॉट देखकर तालियां बजाई।

    जडेजा का ढोल- नगाढ़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

    सांसद खेल महोत्सव के मौके पर रवींद्र जडेजा का भव्य स्वागत किया गया। स्टेडियम में कदम रखते ही ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दी, पुष्पवर्षा हुई और नारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन स्थल किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा था। जडेजा की मौजूदगी ने खिलाड़ियों और युवाओं में अलग ही जोश भर दिया।

    Uploaded media

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। वहीं जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग सहित कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में पहुंचे। रवींद्र जडेजा के आगमन से सांसद खेल महोत्सव में नई ऊर्जा देखने को मिली और पूरा आयोजन खेल भावना और उत्साह से भर उठा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts