काम पर निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शोभापुर रेलवे ट्रैक पर 21 वर्षीय युवक गजानंद सोनी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधारताल थाने का घेराव किया। रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच कर रही है।
Follow on Google News
काम पर निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शोभापुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गजानंद सोनी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

    काम पर निकला था युवक

    मृतक गजानंद सोनी प्राइवेट काम करता था। सोमवार सुबह वह रोज की तरह काम पर निकला था। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि शोभापुर रेलवे ब्रिज के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    परिजनों का कहना है कि गजानंद किसी भी तरह की मानसिक परेशानी में नहीं था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया, ताकि मामला आत्महत्या या हादसे का लगे।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अधारताल थाने का घेराव

    युवक की मौत से नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अधारताल थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

    पुलिस पर हफ्ता वसूली और संरक्षण के आरोप

    कांग्रेस कार्यकर्ता चमन ने आरोप लगाया कि इलाके में जुआ, सट्टा, चाकूबाजी और चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि अपराधों के पीछे कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और हफ्ता वसूली के कारण अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

    हत्या को आत्महत्या दिखाने का आरोप

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्भय नगर निवासी गजानंद सोनी की हत्या क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    हर पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

    अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि शोभापुर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts