झूम उठा तन-मन :भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल की जीत

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में उन्नति पैनल के गोविंद गोयल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
Follow on Google News
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल की जीत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उन्नति पैनल गोविंद गोयल विजयी हुए। उन्होंने  तेजकुल पाल सिंह पाली को 191 वोटों से शिकस्त दी। गोयल को 1085 और तेलकुल पाल सिंह पाली को 892 वोट मिले हैं।

    गोयल की जीत पर ढोल-नगाड़ों की गूंज

    गोयल की जीत के साथ मतगणना स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा। गौरतलब है कि भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। जिसमें 2236 मतदाताओं में से 1917 ने वोट डाले, जिसमें साथ ही 39 टेंडर वोट और 50 पोस्टल वोट डाले गए। 

    तीन पद प्रगति पैनल को मिले

    दूसरी ओर प्रगति पैनल से महामंत्री ललित तांतेड़, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी और सहकोषाध्यक्ष अजय गुप्ता और उन्नति पैनल से कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी चुने गए। हांलाकि अभी अन्य पदों के लिए गिनती जारी है। इससे पहले सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई, कुल 40 राउंड हुए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts