PlayBreaking News

बुर्ज खलीफा पर ‘Animal’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बॉबी देओल और रणबीर कपूर ने दुबई में जमाई महफिल; झलक देख एक्साइटेड हुए विदेशी फैंस

Follow on Google News
बुर्ज खलीफा पर ‘Animal’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बॉबी देओल और रणबीर कपूर ने दुबई में जमाई महफिल; झलक देख एक्साइटेड हुए विदेशी फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स और एक्टर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के 60 सेकंड की स्पेशल कट की स्क्रीनिंग दुबई के बुर्ज खलीफा पर देखने को मिली। इस खास अवसर पर बॉबी देओल और रणबीर कपूर की प्रजेंस ने दुबई में चार चांद लगा दिए। वहीं एनिमल की स्पेशल स्क्रीनिंग को देख विदेशी फैंस एक्साइटेड होते हुए नजर आए।

बुर्ज खलीफा पर दिखा फिल्म एनिमल का जलवा

दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म की 60 सेकंड के स्पेशल कट की क्लिप दिखाई गई। जिसकी झलक बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर कर दिखाई। वीडियो में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर और भूषण कुमार को भी देखा जा सकता है। एनिमल की कास्ट दुबई के पॉपुलर बुर्ज खलीफा पर एनिमल के विशेष कट को देख रही है। बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, "#दुबई में एनिमल"। देखें वीडियो...

बॉबी देओल ने टीम के साथ शेयर की फोटो

बॉबी देओल ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह भूषण कुमार, रणबीर कपूर और टीम के अन्य सदस्यों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल व्हाइट टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए। वहीं रणबीर काली जिपर के साथ मैचिंग पैंट और ब्राउन शूज में डैशिंग दिख रहे थे।

रणबीर के करियर की सबसे लंबी फिल्म है एनिमल?

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट का है। हालांकि, अब तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिल्म ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। देखें वीडियो...

झलक देख एक्साइटेड हुए विदेशी फैंस

जब फिल्म 'एनिमल' की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा रही थी तब रणबीर कपूर सहित उनके फैंस इस मोमेंट को अपने कैमरे में कैद करने लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही क्लिप चलाई गई, एक्टर के फैंस की एक बड़ी भीड़ खुशी से झूम उठी।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एनिमल की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक गैंगस्टर फैमिली पर बेस्ड है। जिसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म पांच भाषाओं में आएगी- हिन्दी, तेलुगू तमिल, कन्नड और मलयालम। संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को 8 म्यूजिकल गानों से सजाया गया है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Hua Main Song Out: Animal का पहला गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए रणबीर-रश्मिका
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts