Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hua Main Song Out: Animal का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए रणबीर-रश्मिका

Hua Main Song Out: Animal का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए रणबीर-रश्मिका
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘ANIMAL’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सॉन्ग ‘हुआ मैं’ भी रिलीज कर दिया है।

रणबीर-रश्मिका की दिखी केमिस्ट्री

फिल्म के गाने की शुरुआत में दोनों रश्मिका के परिवार को अपने प्यार के बारे में बताते हैं और फिर दोनों का किसिंग सीन होता है और इसके बाद दोनों के कई सारे सिजलिंग केमिस्ट्री सीन देखने को मिलते है। सॉन्ग में इनकी जोड़ी कमाल की लग रही है। एनिमल फिल्म का यह सॉन्ग रणबीर-रश्मिका की शादी को दर्शाता है। दोनों प्राइवेट जेट में आसमान में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की इस जोड़ी ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

किसने गाया है गाना

इस गाने को गुलशन कुमार टी-सीरीज ने यूट्यूब पर लॉन्च किया है। इस गाने के गीतकार मनोज मुन्ताशिर शुक्ला हैं, राघव चैतन्य और प्रीतम ने गाने को गाया है। गाना 2 मिनट 26 सेकंड का है, रिलीज होते ही इस पर महज 2 घंटे में 1.1 मिलियन व्यूज़ के साथ 135K लाइक्स आ गए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एनिमल की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक गैंगस्टर फैमिली पर बेस्ड है। जिसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म पांच भाषाओं में आएगी- हिन्दी, तेलुगू तमिल, कन्नड और मलयालम। संदीप रेड्डी वंगा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म को 8 म्यूजिकल गानों से सजाया गया है।

आखिर क्यों रश्मिका फैंस हे नाराज

दरअसल बीते कल फिल्म के गाने का पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें हुआ मैं गाने की अनाउंसमेंट की गई थी। इस पोस्टर में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक मूड की फोटो साफ देखी जा सकती है। पोस्टर को देखरप रश्मिका के कुछ फैंस ने खुशी जाहिर की वहीं कुछ को गुस्सा आया क्योंकि पोस्टर में केवल रणबीर का नाम ही मेंशन था। ऐसे में रश्मिका के फैंस इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि एक्ट्रेस का नाम पोस्टर पर क्यों नहीं दिया है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Animal Teaser Out : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, अनिल कपूर पिता तो बॉबी देओल विलेन के रोल में आए नजर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts