Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा के TVS शोरूम में लगी भीषण आग, 400-500 टू-व्हीलर्स जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान, देखें VIDEO

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश : विजयवाड़ा के TVS शोरूम में लगी भीषण आग, 400-500 टू-व्हीलर्स जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान, देखें VIDEO
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गुरुवार को एक बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से 400 से 400 से ज्यादा बाइक्स जलकर खाक हो गईं। हालांकि, आग में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसा चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर केपी नगर इलाके के TVS शोरूम में हुआ। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है।

1000 में से 400 से ज्यादा वाहन जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग के पास केपी नगर इलाके में गुरुवार सुबह टीवीएस शोरूम और गोदाम में आग लग गई। डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर ने बताया कि, जब हम वहां पहुंचे तो पूरा शोरूम ही आग और धुएं से भरा हुआ था। इस आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। 1000 में से 400-500 वाहन आग में पूरी तरह जल गए। आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग शोरूम की पहली मंजिल से शुरू हुई और बगल के गोदाम तक फैल गई।

कैसे लगी आग

अधिकारियों के मुताबिक, प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के कारण आग तेजी से फैली। गोदाम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन रखे होने की वजह से आग और ज्यादा फैल गई। शोरूम, गोदाम और सर्विस सेंटर एक ही जगह पर होने की वजह से  वहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े थे। यह विजयवाड़ा और संयुक्त कृष्णा जिले में टीवीएस वाहनों का मुख्य केंद्र था। अधिकारियों को संदेह है कि जब कुछ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को चार्ज किया जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट हो गया होगा और आग लग गई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखें वीडियो- https://twitter.com/psamachar1/status/1694631624862753269?s=20 अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts