Investment In Ayodhya :अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

अमिताभ बच्चन ने HoABL से 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपए में खरीदी है। मंदिर नगर में इस कंपनी के साथ दिग्गज अभिनेता का यह तीसरा निवेश है।
अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिजनेस डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर नगरी अयोध्या में अपने रियल एस्टेट निवेश का दायरा और बढ़ा लिया है। उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपए में खरीदी है। यह जमीन The House of Abhinandan Lodha (HoABL) से खरीदी गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही यह अयोध्या में HoABL के साथ बच्चन का तीसरा निवेश बन गया है।

    HoABL के ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास है जमीन

    कंपनी के मुताबिक यह जमीन HoABL के 75 एकड़ के ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास स्थित है। इस सौदे को एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरा किया है। बताया जा रहा है कि यह इलाका अयोध्या के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट क्षेत्रों में शामिल है।

    अयोध्या में आस्था और विरासत का अनोखा संगम

    इस निवेश पर HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह निवेश जमीन को एक पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली संपत्ति के रूप में देखने की साझा सोच को दर्शाता है, जो लंबे समय तक अपनी कीमत बनाए रखती है। अभिनंदन ने आगे कहा कि HoABL में जमीन को सिर्फ संपत्ति नहीं बल्कि एक विरासत के रूप में देखा जाता है। अयोध्या में यह विरासत और भी खास बन जाती है, जहां आस्था और पारिवारिक विरासत का संगम होता है। लगातार हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सरकारी निवेश के कारण अयोध्या लंबे समय के लिए जमीन खरीदने और मूल्य सृजन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनकर उभर रहा है।

    HoABL के साथ बच्चन का चौथा प्लॉट निवेश

    यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा और HoABL के साथ चौथा प्लॉट निवेश है। मई 2025 में उन्होंने ‘द सरयू’ के पास करीब 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट लगभग 40 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले 2024 में उन्होंने HoABL के प्रमुख सात सितारा मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

    अलीबाग में भी किया था निवेश 

    अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन ने HoABL के ‘Sol de Alibaug’ प्रोजेक्ट में भी निवेश किया है, जहां उन्होंने 10,000 वर्ग फुट जमीन 10 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इससे उनके लग्जरी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में और विविधता आई है। इस प्रोजेक्ट में अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी निवेश किया है।

    HoABL के ग्राहकों में बड़ी कंपनियों के सीईओ और सेलिब्रिटी

    HoABL के मुताबिक, उसके विभिन्न प्रोजेक्ट्स में करीब 65 प्रतिशत ग्राहक देश की प्रमुख BFSI फार्मास्युटिकल और मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और सीएक्सओ हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां और अन्य सेलिब्रिटी भी कंपनी के प्रोजेक्ट्स में निवेश कर चुके हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts