राहत की सुबह!दो हफ्तों के लिए सीजफायर की घोषणा, ईरान में ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग में आज एक बड़ा ब्रेक आया है। सीजफायर की खबर मिलते ही ईरान में खुशी और उत्सव का माहौल बन गया। लोग सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।
Follow on Google News
दो हफ्तों के लिए सीजफायर की घोषणा, ईरान में ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग में आज अचानक राहत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्तों के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। इसी के साथ ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति जताई है, जिससे वैश्विक तेल संकट को कुछ हद तक कम करने की उम्मीद बढ़ गई है।

    ईरान में जीत का जश्न

    सीजफायर की खबर आते ही ईरान में जश्न का माहौल बन गया है। सड़कों पर लोग ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मना रहे हैं और इसे अपनी बड़ी सामरिक जीत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग अपने झंडों और नारों के साथ ईरानी विजय का जश्न मना रहे हैं।
    कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रंप और ईरान दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, एक इमोशनल ट्वीट में लिखा गया कि आज मिनाब स्कूल के बच्चे स्वर्ग में जीत का जश्न मना रहे हैं, रोशनी और फरिश्तों के बीच उनकी मुस्कान कभी फीकी नहीं होगी। आपकी याद हमारे दिलों में जिंदा है।

    यह भी पढ़ें: थम गई जंग : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर, अमेरिका दो हफ्तों तक हमले रोकने को राजी, ईरान भी सहमत

    मिडिल ईस्ट में राहत की सुबह

    40 दिनों से जारी संघर्ष के बाद यह युद्धविराम मिडिल ईस्ट के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। तेहरान में लोग इसे ऐतिहासिक जीत मानकर उत्सव मना रहे हैं, वहीं ईरान से सटे इराक के बगदाद में भी लोग तहरीर स्क्वायर पर सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाया।
    ईरान की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह अमेरिका और इजरायल की ताकतों के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत है। भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस जीत का संदेश साझा किया।

    Twitter Post

    वहीं वाशिंगटन की तस्वीर बिल्कुल अलग है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इसे अमेरिका की जीत बता रहे हैं। दोनों पक्षों का नजरिया अलग होने के बावजूद यह सीजफायर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम करने की कोशिश मानी जा रही है।

    पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुआ सीजफायर

    इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान ने भी एक अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ लंबी बातचीत की।

    ये भी पढ़ें: US Iran Conflict : अगले 48 घंटे घर में ही रहें… ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी

    ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिका से अनुरोध किया था कि ईरान पर होने वाले हमले को फिलहाल टाल दिया जाए। यही कारण है कि रात को होने वाला बड़ा हमला अब स्थगित कर दिया गया और दो हफ्तों का युद्धविराम लागू हुआ।

    अमेरिका और ईरान: दोनों दावा जीत का

    इस सीजफायर के बाद अमेरिका और ईरान दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। ट्रंप इसे अमेरिका की रणनीतिक सफलता बता रहे हैं, जबकि ईरान इसे देश की शक्ति और सामरिक जीत के रूप में देख रहा है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि यह दो हफ्तों का सीजफायर मध्यस्थता और कूटनीति का परिणाम है। इस दौरान दोनों देशों को शांति वार्ता और रणनीति पर चर्चा करने का समय मिलेगा।

    तेल संकट और वैश्विक असर

    होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से वैश्विक तेल बाजार में राहत की उम्मीद है। तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में वृद्धि हुई थी। अब दोनों देशों के बीच जंग विराम और जल मार्ग खोलने के बाद तेल संकट कुछ हद तक काबू में आ सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts