US Iran Conflict :अगले 48 घंटे घर में ही रहें… ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी

अमेरिका-इजरायल और ईरान का संघर्ष अब चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि आज रात सभ्यता खतरे में पड़ सकती है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को घर के अंदर रहने, पावर प्लांट और बहुमंजिला इमारतों से दूर रहने की सलाह दी। होर्मुज स्ट्रेट डेडलाइन खत्म होने से पहले दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है।
Follow on Google News
अगले 48 घंटे घर में ही रहें… ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका और इजरायल के हमले ईरान पर जारी हैं। वहीं, ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि अब कुछ भी हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि आज रात पूरी सभ्यता खतरे में पड़ सकती है।

    भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि-

    • लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
    • पावर प्लांट, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें।
    • जो लोग दूतावास के बुक किए गए होटलों में हैं, उन्हें कमरे में ही रहना चाहिए और दूतावास से संपर्क बनाए रखना चाहिए।
    Twitter Post

    ट्रंप की धमकी - सभ्यता खतरे में...

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। आज रात हम देखेंगे कि 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म होगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पर हमलों का अगला चरण बेहद खतरनाक और व्यापक तबाही लाने वाला हो सकता है। उनके मुताबिक यह कार्रवाई वॉशिंगटन समयानुसार मंगलवार रात 8 बजे, यानी भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे से शुरू हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: PAKISTAN LOCKDOWN! रात 8 बजे सब बंद... तेल संकट से हड़कंप, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला

    होर्मुज स्ट्रेट की डेडलाइन

    ट्रंप की धमकी उस समय आई है जब होर्मुज स्ट्रेट खोलने और समझौता करने की डेडलाइन खत्म होने में केवल कुछ घंटे बाकी हैं। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा था कि ईरान को एक रात में ही समाप्त किया जा सकता है और यह रात मंगलवार की रात हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts