Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा :स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, हाईवे पर चक्काजाम

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में NH-130 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा, हाईवे पर चक्काजाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम NH-130 पर भिट्ठीकला गांव के पास हुई।

    बाजार से लौट रही थीं महिलाएं

    जानकारी के अनुसार महिलाएं साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गई।

    /img/15/1775401972073

    स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराकर रुकी

    बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 15 EH 8874) अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही थी। भिट्ठीकला गांव के पास उसने महिलाओं को टक्कर मारी और उन्हें कुचल दिया। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रुकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला आयुषी घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    /img/15/1775401604679

    मृतक महिलाएं जोगी बांध की रहने वाली

    हादसे में जान गंवाने वाली महिलाएं जोगी बांध इलाके की रहने वाली थीं।

    • रामबाई (50)
    • मुन्नी बाई (40)
    • श्यामपति (35)

    ये भी पढ़ें: जशपुर में हैवानियत! जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

    गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा 

    हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    शव रखकर हाईवे पर चक्काजाम

    घटना से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।/img/15/1775401648312

    ये भी पढ़ें: अब पानी के रास्ते पहुंचेगी एंबुलेंस! धमतरी के डुबान क्षेत्र में अनोखी पहल, 32 गांवों को मिलेगा लाभ

    हर रविवार लगता है साप्ताहिक बाजार

    भिट्ठीकला में हर रविवार साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे का शिकार हुई महिलाएं भी सब्जी खरीदने बाजार आई थीं और शाम को घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts