जशपुर में हैवानियत!जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास की दर्दनाक घटना सामने आई है। बच्चों की बीमारी को जादू-टोना मानकर एक व्यक्ति ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    गितारीपानी गांव की घटना

    यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गितारीपानी गांव का है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी कोरवा गांव का रहने वाला छंदनू राम (31), पिता मंगरू राम, ने अकेले रह रही वृद्ध महिला फूलमइत बाई (71) की हत्या कर दी। आरोपी ने लकड़ी के डंडे से कई वार कर महिला की जान ले ली।

    बच्चों की बीमारी को बताया वजह

    ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी के बच्चे अक्सर बीमार रहते थे। इसी वजह से उसे शक था कि वृद्ध महिला जादू-टोना करती है और उसी के कारण उसके बच्चे बीमार पड़ते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

    Breaking News

    घर में सो रही थी महिला

    बताया जा रहा है कि घटना के समय वृद्ध महिला खाना खाकर अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसके सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार और एसडीओपी दिलीप कोसले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    एसडीओपी दिलीप कोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश किया गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts