Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mandsaur News : धर्मस्थल पर पथराव से बवाल, मंदसौर में भारी पुलिस बल तैनात, ईद-मिलादुन्नबी जुलूस के बाद भिड़े दो गुट

Mandsaur News : धर्मस्थल पर पथराव से बवाल, मंदसौर में भारी पुलिस बल तैनात, ईद-मिलादुन्नबी जुलूस के बाद भिड़े दो गुट
मंदसौर। शहर में आज एक धार्मिक जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल पर कथित तौर पर पथराव की घटना के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और स्थिति पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण में है। ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जैसे ही मंदसौर के बस स्‍टैंड पर पहुंचा। इसी दौरान जुलूस में किसी अज्ञात शख्स ने हनुमान मंदिर पर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया है। इसके बाद माहौल गरमा गया। धर्मस्थल पर कथित पथराव के बाद दो गुट आमने सामने आ गए। धर्मस्थल पर पथराव का आरोप लगाते हुए लोगों ने रोड पर ही प्रदर्शन किया। बाइक में आग लगा दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। देखें वीडियो...

SP ने की शांति की अपील

घटना के बाद मंदसौर पुलिस अधीक्षक ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलाएं। इसके साथ ही सभी समाज के लोगों से अपेक्षा की है कि शांति व्‍यवस्‍था बनाएं रखें।

क्या है मामला ?

पुलिस के अनुसार दोपहर में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में शामिल लोग लाठी से करतब दिखा रहे थे, तभी एक व्यक्ति को चोट लग गयी और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर वहीं स्थित एक धार्मिक स्थल पर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव किया गया, जिसके चलते दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस द्वारा ऐहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष को लोगों द्वारा इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- Shivpuri Viral Video : बकरी ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया एलियन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts