PlayBreaking News

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

Follow on Google News
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
लखनऊ। देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली। मौलाना फरंगी महली ने बताया कि नदवी को चार दिन पहले निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज रात 10 बजे नदवा में पढ़ी जाएगी और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Vikas Shukla
By Vikas Shukla
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts