Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेरिस के लिए रवाना एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली वापस लौटा, टायर फटने का संदेह, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Follow on Google News
पेरिस के लिए रवाना एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली वापस लौटा, टायर फटने का संदेह, कराई इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार दोपहर कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान के रवाना होने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखे जाने के बाद यह वापस लौटा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट को फ्लाइट का टायर फटने की आशंका थी, जिसके बाद फ्लाइट को वापस ले लिया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। https://twitter.com/ANI/status/1684874202770542592

ATC ने फ्लाइट क्रू को दी जानकारी

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया। बयान में कहा गया, 28 जुलाई 2023 को उड़ान संख्या एआई143 के दिल्ली से पेरिस रवाना होने के बाद दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (ATC) ने फ्लाइट क्रू को बताया कि उड़ान भरने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखा है, जिसके कुछ देर बाद विमान लौट आया। कंपनी के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की गई और एआई143 के यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।

DGCA ने इंडिगो पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

इधर, विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही डीजीसीए की आवश्यकताओं और ओईएम दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में संशोधन करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि, साल 2023 में इंडिगो एयरलाइंस ने छह महीने की अवधि के भीतर ए321 विमान पर चार टेल स्ट्राइक घटनाओं का अनुभव किया। DGCA ने एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी कर तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts