Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैंगर से मारा, फर्श पर घसीटा... लंदन के होटल में एअर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला; पुलिस जांच में जुटी

Follow on Google News
हैंगर से मारा, फर्श पर घसीटा... लंदन के होटल में एअर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला; पुलिस जांच में जुटी
नई दिल्ली। एअर इंडिया की क्रू मेंबर के साथ लंदन के होटल में बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। एयरलाइंस के अनुसार, बाहर से आए एक शख्स ने महिला एयर होस्टेस पर हमला किया। घटना गुरुवार (15 अगस्त) की रात लंदन के हीथ्रो के रेडिसन रेड होटल में हुई। लंदन पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

हैंगर से मारा, फ्लोर पर घसीटा

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (15 अगस्त) रात की है। एयर होस्टेस अपने कमरे में सो रही थी। तभी रात करीब 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया। महिला की जब आंख खुली तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसपर हमलावर ने कपड़े के हैंगर से उसे मारा और कमरे से बाहर भागने की कोशिश करने पर उसे फर्श पर घसीटा। वह लगातार उसे मार रहा था। जिसके बाद आसपास के कमरों से लोग मदद के लिए आए और हमलावर को पकड़ लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वह भारत लौट आई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केबिन क्रू के साथ दुष्कर्म हुआ है। वहीं लंदन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एयरलाइन ने क्या कहा

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हम इस घटना से काफी दुखी हैं। अपने क्रू और स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपने सहयोगियों और टीम से संपर्क में हैं और उसे लगातार सहयोग कर रहे हैं। हम पुलिस के साथ कानूनी रूप से मामले को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही होटल प्रबंधन के साथ भी संपर्क में हैं और उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ऐसी घटना दोबारा न हों। हम अनुरोध करते हैं कि इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान किया जाए जानकारी के अनुसार, फिलहाल महिला क्रू मेंबर भारत लौट आई है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। ये भी पढ़ें- Bomb Threats : जयपुर के दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा- सभी लोग मारे जाएंगे, हर तरफ खून ही खून होगा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts