Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तक तुड़वाई

बाणगंगा क्षेत्र की कॉलेज छात्रा ने राऊ निवासी युवक पर एआई से फोटो एडिट कर बदनाम करने, सोशल मीडिया पर वायरल करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी की धमकियों और हरकतों से युवती की सगाई टूट गई। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
AI से फोटो एडिट कर छात्रा को किया ब्लैकमेल, सगाई तक तुड़वाई
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर एआई के दुरुपयोग और साइबर अपराध की गंभीरता को उजागर कर दिया है। एक कॉलेज छात्रा ने अपने परिचित युवक पर एआई की मदद से फोटो एडिट कर बदनाम करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें: 11 साल बाद फिर कटघरे में पुलिस, बदला सिर्फ किरदार? कस्टोडियल डेथ पर दो तस्वीरें, पुलिस पर वही सवाल

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही छात्रा की शिकायत पर राऊ निवासी विशाल गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में बहन की शादी के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने कुछ फोटो भी लिए थे। इसके बाद आरोपी ने छात्रा पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने धमकी दी कि वह तस्वीरों को एआई से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

और पढ़ें: MP Tourism : मप्र में एक तिहाई टूरिस्ट सिर्फ ‘जॉय राइड’ के लिए कर रहे हैं हेली सेवा का सफर

धमकी, ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव

छात्रा के मुताबिक आरोपी लगातार फोन और मैसेज के जरिए रिश्ता स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा। जब परिवार ने दूसरी जगह शादी की बात शुरू की तो आरोपी ने बदनाम करने और जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई। जब परिजनों ने आरोपी से बात की तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए एडिट किए गए फोटो भी भेज दिए।

और पढ़ें: Power Cut Alert! भोपाल के 45 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

सगाई टूटने तक पहुंचा मामला

करीब दो महीने पहले छात्रा की सगाई हुई थी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और मंगेतर के सामने आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके चलते सगाई टूट गई।छात्रा ने पुलिस को बताया कि लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण वह बेहद परेशान हो गई थी और आत्महत्या जैसे विचार आने लगे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts