Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 45 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 45 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण मालवीय नगर, कोकता, बाग सेवनिया, खजूरी और ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
भोपाल के 45 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 45 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

कई बड़े इलाकों में रहेगा असर

बिजली कटौती का असर मालवीय नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, खेजड़ा, पल्लवी नगर, सुरेंद्र रेजीडेंसी, एम्राल्ड कॉलोनी, अमराई, अरविंद विहार, बाग सेवनिया और खजूरी सहित कई बड़े इलाकों में देखने को मिलेगा।

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

आनंद नगर चौराहा, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, रत्नागिरी तिराहा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

बैरागढ़ चिचली और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

इसी समय किलनदेव टॉवर-2, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर और आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर, खेजड़ा, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, सुरेंद्र रेजीडेंसी, सुमित्रा विहार और वरुण सोसायटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

अरविंद विहार, रामेश्वरम, बाग सेवनिया, नंद गांव, द्वारिका परिसर और आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती होगी।

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

खजूरी, गुर्जर अपार्टमेंट, सांई स्पर्श-2, पलक विहार, शिवलोक फेस-4, रीगल कलश और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts