MP Tourism : मप्र में एक तिहाई टूरिस्ट सिर्फ ‘जॉय राइड’ के लिए कर रहे हैं हेली सेवा का सफर

संतोष चौधरी, भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम श्री हेली पर्यटन और पीएम वायु सेवा का बीते चार माह में दो रूट पर 1964 लोगों ने लाभ लिया है। बड़ी संख्या में पर्यटक केवल ‘जॉय राइड’ यानी रोमांच और अनुभव के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा कर रहे हैं। एमपी टूरिज्म ने पिछले माह की ओरछा और चंदेरी के लिए पीएम श्री हेलीपर्यटन सेवा शुरू की है। ओरछा और चंदेरी के लिए जॉय राइड का किराया साढ़े तीन हजार रुपए निर्धारित किया गया है।
इन सेक्टर पर जारी है हेली सेवा
रूट-1 : इंदौर, ओंकारेश्वर, उज्जैन,
रूट-2: भोपाल, चंदेरी,ओरछा
रूट-3 : जबलपुर, मैहर, कान्हा, चित्रकूट,बांघवगढ़, कान्हा
ये भी पढ़ें: Bhojshala Dispute Case : हाईकोर्ट में पक्षकारों की बहस पूरी होने के करीब, कल फिर सुनवाई
यात्रियों की संख्या
माह रूट1 रूट3 जॉय राइड
दिसंबर 2025 201 53 273
जनवरी 2026 144 229 254
फरवरी 2026 277 155 77
मार्च 2026 287 618 80
कुल यात्री 909 1,005 684
दोनों रूटों में कुल यात्री 1,964
ऊपर से प्राकृतिक दृश्य देखना शानदार लगा
मैंने पहली बार हेलिकॉप्टर में जॉय राइड की और यह अनुभव बेहद रोमांचक रहा। ऊपर से शहर और आसपास के प्राकृतिक दृश्य देखना बहुत ही शानदार लगा। कम समय में हवाई सफर का आनंद लेना अपने आप में खास अनुभव है। यह सुविधा आम लोगों के लिए भी हवाई यात्रा का सपना पूरा कर रही है। व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। भविष्य में मौका मिला तो मैं दोबारा जरूर जॉय राइड करना चाहूंगा।
रंजीत बर्मन, सेल्स एक्यूक्यूटिव, सैनिक कॉलोनी, बैरागढ़
ये भी पढ़ें: High Court News : एमपी में नहीं खुलेंगे बंद चेक पोस्ट, हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
जॉय राइड को लेकर उत्साह बढ़ रहा है
मध्यप्रदेश की हेली सेवा में जॉय राइड को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। हाल के आंकड़ों में देखा गया है कि दो सेक्टरों में कुल यात्रियों में से लगभग एक-तिहाई लोगों ने केवल जॉय राइड के लिए यात्रा की। जॉय राइड का किराया अपेक्षाकृत कम होने से लोग इसे आनंद और नए अनुभव के रूप में पसंद कर रहे हैं। यह सेवा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को हवाई यात्रा का अनूठा अनुभव भी दे रही है।
अभय अरविंद बेडेकर, अतिरिक्त प्रबंध संचालक, एमपी टूरिज्म बोर्ड












