Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ahmedabad Plane Crash : पहले जिस गली में थी चहल-पहल, अब वहां पसरा सिर्फ सन्नाटा, अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने छोड़े तबाही के निशान

Follow on Google News
Ahmedabad Plane Crash : पहले जिस गली में थी चहल-पहल, अब वहां पसरा सिर्फ सन्नाटा, अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने छोड़े तबाही के निशान
अहमदाबाद। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के अहमदाबाद में हुए भयावह क्रैश ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। इस भयानक हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई और कई परिवारों के सपने हमेशा के लिए बिखर गए। यह हादसा न सिर्फ विमान में सवार यात्रियों के लिए त्रासदी साबित हुआ, बल्कि जमीन पर मौजूद इमारतों और लोगों के लिए भी विनाशकारी था।

बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर पर क्रैश हुआ, जिससे परिसर की इमारतें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। इमारतों की दीवारें, दरवाजे, खिड़कियां और इंटीरियर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। हादसे के वक्त परिसर में मौजूद कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है।

भयंकर विस्फोट का कारण बना विमान का भारी फ्यूल

इस विमान में लगभग 1 लाख 26 हजार लीटर से अधिक एविएशन फ्यूल मौजूद था। यही भारी मात्रा में मौजूद ईंधन हादसे के समय हुए भीषण विस्फोट का कारण बना। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के पेड़-पौधे तक जलकर राख हो गए और पूरे क्षेत्र में तबाही के निशान बिखर गए।

ग्राउंड जीरो पर तबाही के निशान

पीपुल्स अपडेट की टीम ने ग्राउंड जीरो से जो दृश्य कवर किए हैं, वे बेहद मार्मिक हैं। दीवारें काली पड़ी हैं, खिड़कियां और दरवाजे राख हो चुके हैं, जमीन पर जल चुके कपड़े, सामान और मलबे के ढेर बिखरे हैं।

248 लोगों की DNA सैंपलिंग, शव लेने जुटे परिजन

हादसे में मृतकों की शिनाख्त के लिए 248 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। अहमदाबाद जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन अपने प्रियजनों के शवों को लेने के लिए इकट्ठा हुए हैं। DNA मिलान होते ही शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ और प्रक्रिया की जटिलता के कारण कई लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

टाटा ग्रुप मृतक के परिवार को देगा ₹1 करोड़

एयर इंडिया की स्वामित्व कंपनी टाटा ग्रुप ने इस त्रासदी के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। टाटा ग्रुप की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर की पूरी क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को रेनोवेट किया जाएगा। हादसे में घायलों का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा।
  • (अहमदाबाद से जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट)
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts