Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसा : पूर्व सीएम विजय रूपाणी को अंतिम विदाई, डीएनए पुष्टि के बाद परिजनों को सौंपा पार्थिव शरीर

Follow on Google News
अहमदाबाद विमान हादसा : पूर्व सीएम विजय रूपाणी को अंतिम विदाई, डीएनए पुष्टि के बाद परिजनों को सौंपा पार्थिव शरीर
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन के बाद सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को डीएनए परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विजय रूपाणी की शव यात्रा में भाग लिया।

पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुआ काफिला

पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा अहमदाबाद से उनके गृह नगर राजकोट के लिए शुरू की गई। काफिला बड़ी संख्या में पुलिस सुरक्षा और सरकारी वाहनों के साथ रवाना हुआ। इस दौरान कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहे। पूरे सम्मान के साथ शव को एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से विमान के जरिए उसे राजकोट भेजा गया।

डीएनए टेस्ट इसलिए था जरूर

बताया जा रहा है कि डीएनए टेस्ट इसलिए आवश्यक हुआ क्योंकि हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे में उनका निधन हुआ था  और कई शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। जैसे ही रूपाणी की पहचान की पुष्टि हुई, परिजनों को सूचना दी गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

गृह नगर राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है और राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुःख व्यक्त किया गया है। विजय रूपाणी का जाना गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत माना जा रहा है। ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash : AIB ने हादसे की जांच की कमान संभाली, टेकऑफ से क्रैश तक की जांच शुरू
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts