Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी को वापस लाने की ऐसी शर्त!सास ने दी जहर की पुड़िया, मां को खिलाने का आरोप; बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया एक मामला रिश्तों के भरोसे और परिवार की नींव पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि पत्नी को वापस घर लाने की चाहत में एक बेटे ने अपनी ही मां को जहरीला खाना खिला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
सास ने दी जहर की पुड़िया, मां को खिलाने का आरोप; बेटा गिरफ्तार
मां को खिलाया जहर

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र में मां को जहर देने के आरोप में बेटे और उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिलाया गया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई जांच, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगी।

कलयुगी बेटे ने मां को खाने में दिया जहर 

आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र के बरपुरा गांव में एक महिला को जहरीला खाना खिलाने का मामला सामने आया है। FIR के अनुसार 9 जुलाई 2026 की दोपहर यह घटना हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने अपनी मां को छोले की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: रायसेन: गैरतगंज में बनेगा 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, 5 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी; बेटियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा सुविधा

एफआईआर में बेटे और सास पर लगे गंभीर आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को बताया कि उसे जहरीला पदार्थ उसकी सास ने दिया था। एफआईआर के मुताबिक सास ने कथित तौर पर आरोपी से कहा था कि यदि वह अपनी मां को रास्ते से हटा देगा, तभी उसकी पत्नी को उसके साथ भेजा जाएगा। हालांकि ये सभी आरोप शिकायत का हिस्सा हैं और इनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। 

Breaking News

सास ने रखी अजीब शर्त

मामले में आरोपी के भाई ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार में हाल ही में खरीदी गई जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सास अपनी बेटी को मायके में रखे हुए थी और उसे वापस भेजने के लिए ऐसी शर्त रखी गई। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों का आतंक: कर्मचारियों पर चाकू से किया हमला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

आरोपी बेटा गिरफ्तार 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे और उसकी सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 109 और 123 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जांच जारी है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी 

इस मामले ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, लेकिन फिलहाल जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts