Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Arijit Singh's Emotional Post :करियर की ऊंचाई पर आखिर अरिजीत ने क्यों लिया संन्यास का फैसला?

युवाओं के हर दिल अजीज फेमस सिंगर अरिजीत सिंह एक के बाद एक शॉक अपने फैंस को दिए जा रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद उनका इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
करियर की ऊंचाई पर आखिर अरिजीत ने क्यों लिया संन्यास का फैसला?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साल के पहले महीने में ही 27 जनवरी को जब अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिग को छोड़ने की घोषणा की वैसे ही सारे प्रशंसक भावुक हो उठे। कोई भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि अरिजीत सचमुच संन्यास ले रहे। 

    अब तक फैंस इस सदमे से निकले भी नहीं थे कि बीते दिनों एक बार फिर उन्होंने अपने चाहने वालों को निर्दयी दुनिया का सच्चा प्यार बता इमोशनल कर दिया। 

    ट्विटर पर किया भावुक पोस्ट

    अरिजीत ने  24 फरवरी को अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि जो मेरे चाहने वाले हैं यह बात उनके लिए हैं। जो मुझे पसंद नहीं करते वह मेरे मैसेज को आगे स्लाइड या स्किप कर सकते हैं। 

    Twitter Post

    फैंस से मिला सच्चा प्यार- अरिजीत

    दोस्तों, भले ही मैंने प्लेबैक सिंगिग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। पर मुझे बीते सालों में आप सबों से जो प्यार मिला है, उसके लिए जितना शुक्रिया कहूं कम है। 

    सचमुच मेरे प्लेबैक सिंगिग के सफर में आप सबों ने जो मेरा साथ दिया वह वाकई शानदार है। लेकिन अब मैं अपने प्लेबैक वोकेलिस्ट के सफर का यही अंत करता हूं।

    अगले साल तक फैंस सुन सकेंगे अरिजीत के गाने

    पहले के म्यूजिक असाइनमेंट पेंडिंग होने की वजह से अगले साल तक फैंस अरिजीत के गाने सुन सकेंगे। जिससे उनके प्रशंसकों के बीच राहत है। अरिजीत के गाए गानों ने उन्हें उनके फैंस के बीच हमेशा से चहेता बनाया है। 

    अब जब उनकी प्लेबैक सिंगिग लोगों को सुनने के लिए नहीं मिलेगी तो यह सचमुच एक उनके चाहने वालों के लिए दुख से भरी खबर है। 

    आखिर करियर की ऊंचाई पर क्यों लिया ऐसा फैसला?

    इसमें कोई शक नहीं कि अभी अरिजीत अपने करियर के शीर्ष पर थे। ऐसे में उनका लिया गया यह फैसला वाकई सोचने पर मजबूर करने वाला है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि अरिजीत इस समय में अपने म्यूजिक करियर से संन्यास लेने का फैसला लेंगे। आज तक उनके इस फैसले के पीछे की वजह किसी को पता नहीं । उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की असल वजह अबतक किसी को बताई भी नहीं है। 

    साल 2013 से हिट सांग का किया आगाज

    साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के गानों से अरिजीत ने म्यूजिक की दुनिया में अपनी आवाज का तहलका मचा दिया। हर तरफ उनकी आवाज गूंज रही थी। लोग रिपीट मोड पर उनके गाने सुन रहे थे। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। एक के बाद एक हिट सॉन्ग्स उन्हें मिलते चले गए।

    लोगों के बीच उनकी आवाज छाई रही। अरिजीत की मां शास्त्रीय संगीत गायिका हैं साथ ही मौसी एक योग्य तबला वादक। जिस घर में पहले से ही इतने योग्य संगीतकार मौजूद हो तो ऐसे में अरिजीत जैसे नायाब हीरे का उसी घर से निकलना तो तय है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts