Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरोरा अडानी फैक्ट्री में खूनी बवाल, बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूर भिड़े, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

रायखेड़ा फैक्ट्री में शराब बिक्री के विरोध से शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला,मौके पर पहुंचा अतिरिक्त बल,रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री के विरोध से विवाद शुरू हुआ।
खरोरा अडानी फैक्ट्री में खूनी बवाल, बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूर भिड़े, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प और बलवे में बदल गया। फैक्ट्री में तोड़फोड़ के बाद स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी आक्रोशित मजदूरों ने हमला कर दिया। इस घटना में खरोरा थाना प्रभारी (TI) समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

रायखेड़ा अडानी फैक्ट्री में अचानक मचा बवाल

रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई।

संबंधित खबर: 500 करोड़ की जमीन पर खूनी बवाल: CCTV जब्त... अब वायरल ऑडियो भी जांच के घेरे में

शराब बिक्री के विरोध से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में शराब बेचने का मामला विवाद की मुख्य वजह बना। कुछ मजदूरों द्वारा कथित तौर पर परिसर के अंदर शराब बेचने का विरोध किया गया। ग्रामीण भी इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मजदूरों के बीच तनाव बढ़ता गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कहासुनी से बलवे तक पहुंचा मामला

शुरुआत में मामूली विवाद माना जा रहा यह मामला कुछ ही देर में उग्र हो गया। दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर झड़प होने लगी। इसके बाद फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया।

संबंधित खबर: गुरुग्राम में वेयरहाउस के बाहर खूनी बवाल! टेंडर विवाद में चली गोलियां, 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पहुंची तो जवानों पर ही टूट पड़े मजदूर

हंगामे की सूचना मिलने के बाद खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस टीम को भी निशाना बना लिया। अचानक हुए हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिस जवानों को चोटें आई हैं।

हालात बिगड़े तो बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल

फैक्ट्री परिसर में बढ़ते तनाव और पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

संबंधित खबर: कैफे के बाहर खूनी बवाल: तीन युवतियों ने ब्लेड और बोतल से किया हमला

सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़

बवाल के दौरान रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है। फैक्ट्री परिसर में हुए हंगामे के बाद आसपास के क्षेत्र में भी तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल विवाद की शुरुआत से लेकर पुलिस टीम पर हुए हमले तक की पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री का मामला कैसे शुरू हुआ और विवाद में कितने लोग शामिल थे। घटना के संबंध में आगे पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की संख्या की जानकारी सामने आ सकती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts