Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: कनिका मान की खुशी पर सलमान खान ने मारा ऐसा ताना, सुनकर सबकी छूटी हंसी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे। सारा ने काजी तौकीर की तारीफ की, वहीं काजी के गाने पर कनिका मान के रिएक्शन ने सबका ध्यान खींचा। सलमान खान ने कनिका के ‘फैन’ को लेकर ऐसा मजाक किया कि पूरा सेट हंसी से गूंज उठा। जानिए शो में और क्या हुआ।
Bigg Boss 20: कनिका मान की खुशी पर सलमान खान ने मारा ऐसा ताना, सुनकर सबकी छूटी हंसी
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे।

'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार इस बार भी खूब मनोरंजक रहा। शो में सलमान खान ने घरवालों से गेम और उनके व्यवहार को लेकर खुलकर बात की। वहीं, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को प्रमोट करने शो में पहुंचे। दोनों ने घरवालों के साथ बातचीत की और कुछ मजेदार पल भी देखने को मिले। सलमान खान ने इस दौरान कंटेस्टेंट्स को समझाया कि उन्हें उनकी डांट से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि घरवालों को अपनी पूरी एनर्जी सलमान से डरने के बजाय गेम पर लगानी चाहिए। सलमान ने सभी को सलाह दी कि वे शो में किसी की नकल करने के बजाय अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाएं।

सारा अली खान ने की काजी तौकीर की तारीफ

वीकेंड का वार में सारा अली खान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड काजी की बहुत बड़ी फैन हैं। सारा ने कहा कि जब काजी 'फेम गुरुकुल' में नजर आए थे, तब उनकी दोस्त ने उन्हें वोट भी किया था। सारा के मुताबिक, उनकी बेस्ट फ्रेंड आज भी 'बिग बॉस 20' में काजी को लगातार सपोर्ट कर रही हैं। इसके बाद सारा ने काजी से उनका मशहूर गाना 'अफगान जलेबी' गाने की फरमाइश कर दी। काजी ने भी बिना देर किए सारा की रिक्वेस्ट मान ली और गाना गाना शुरू कर दिया। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का नजर आया। आयुष्मान खुराना ने भी काजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में अच्छा कर रहे हैं।

X Post

काजी की परफॉर्मेंस पर कनिका मान ने बनाया मुंह

काजी जब गाना गा रहे थे, उसी दौरान कनिका मान उनकी परफॉर्मेंस पर मजाक करती हुई नजर आईं। वह अजीब-अजीब चेहरे बनाती दिखीं। सारा अली खान की नजर भी कनिका की इस हरकत पर पड़ गई। सारा ने सीधे कनिका से पूछ लिया कि उन्हें काजी की परफॉर्मेंस पसंद क्यों नहीं आ रही है। इस पर कनिका ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप लोग इन्हें इतना क्यों चढ़ा रहे हैं?’ कनिका की बात के बाद माहौल और मजेदार हो गया। इसके बाद सारा ने आयुष्मान से मजाक करते हुए कहा कि उनके किसी दोस्त को भी कनिका पसंद हैं। यह सुनते ही कनिका काफी खुश हो गईं और उन्होंने आयुष्मान से पूछा कि आखिर उनका कौन सा दोस्त उन्हें पसंद करता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार, बोले- 'अपनी असली पहचान दिखाओ'

कनिका मान को लगा आयुष्मान का दोस्त है फैन

आयुष्मान खुराना ने कनिका की बात का जवाब देते हुए कहा कि उनके एक दोस्त को कनिका पर क्रश है। यह सुनकर कनिका शर्माने लगीं। शो में मौजूद बाकी लोग भी इस बातचीत का मजा लेते नजर आए। इसके बाद सलमान खान ने भी मौके का फायदा उठाया और अपने खास मजाकिया अंदाज में कनिका की टांग खींच दी। सलमान ने कहा कि उनका एक फैन भी कनिका का फैन है। सलमान ने आगे मजाक करते हुए कहा कि घर में जो पंखा लगा है और चल नहीं रहा, वह कनिका का बहुत बड़ा फैन है। सलमान की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी सलमान का यह मजाक चर्चा में आ गया। दर्शकों को सलमान का यह अंदाज काफी पसंद आया और इस पल को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी हुईं बाहर

'बिग बॉस 20' में इस बीच मिड-वीक एविक्शन भी देखने को मिला। रीति तिवारी को शो से बाहर कर दिया गया। घर के कुछ कंटेस्टेंट्स ने उन्हें सबसे कम योगदान देने वाली कंटेस्टेंट बताया था। उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज ने रीति तिवारी का नाम लिया था। इसके बाद रीति का बिग बॉस के घर में सफर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी के जाने पर कोई रोया तो कोई हंसा! बिग बॉस 20 में माही-गुल्लू की बहस, उदिति सिंह बनीं नई कैप्टन

मैरी कॉम को मिले सबसे कम वोट

वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की वोटिंग को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि, मैरी कॉम के पास दो लाइफ का फायदा था। ऐसे में एक लाइफ खत्म होने के बाद उन्हें शो में बने रहने का एक और मौका मिल गया। इस फैसले के बाद घर में आगे की गेम और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 'बिग बॉस 20' का यह वीकेंड का वार मनोरंजन, मस्ती और कंटेस्टेंट्स की खिंचाई से भरपूर रहा। एक तरफ काजी तौकीर की तारीफ हुई, तो दूसरी तरफ कनिका मान और सलमान खान के बीच का मजेदार पल खूब चर्चा में रहा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts