Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र में शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने, भर्ती प्रक्रिया में दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने और आंदोलनरत अभ्यर्थियों के खिलाफ भेजे गए नोटिस वापस लेने की मांग की है।
मप्र में शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र
फाइल फोटो

भोपाल।कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 29 सितंबर को लिखे पत्र में उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि की मांग उठाए जाने का उल्लेख किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर यह पत्र सोमवार को शेयर किया गया।

एक लाख से ज्यादा पद खाली होने का दावा 

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। पिछले चार साल में भर्ती की गई शिक्षक भर्ती में वर्ष 2025-26 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

/img/89/1791201155894

अभ्यर्थियों की उम्र सीमा पार होने की चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को पक्की नौकरी का मौका मिले। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक लाए हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा रहे हैं, लेकिन सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं। उन्होंने लिखा “सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं, और इंतजार करते-करते कई आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत सरकार की नाकामी, लोकसभा  में उठाएंगे मप्र का यह मुद्दा

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के नोटिस वापस लेने की अपील 

राहुल गांधी ने पत्र में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के प्रति सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें नोटिस भेजकर डराने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने लिखा “आपसे अनुरोध है कि आंदोलन पर बैठे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं और उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनी जाए।”

दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग 

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करने और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, ‘27% OBC आरक्षण लागू कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिले’

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts