Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैफे के बाहर खूनी बवाल:तीन युवतियों ने ब्लेड और बोतल से किया हमला

पुरानी रंजिश में देर रात युवती पर टूट पड़ीं तीन आरोपी, चेहरे, हाथ और सिर पर किए वार; एमआईजी पुलिस ने दर्ज किया केस।
तीन युवतियों ने ब्लेड और बोतल से किया हमला
फाइल फोटो

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवतियों द्वारा एक युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवती ने ब्लेड से हमला किया, जबकि दूसरी ने कांच की बोतल सिर पर दे मारी। हमले में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: आईएएस अधिकारी से लिए गए सिग्नेचर सैंपल: फर्जी बरी आदेश तैयार करने की साजिश के आरोप

पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी आरूषि ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ सरपंच कैफे पर चाय पीने गई थी। इसी दौरान वैष्णवी, नेहा और अच्छू वहां पहुंचीं। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरूषि का आरोप है कि बहस के दौरान तीनों युवतियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच वैष्णवी ने ब्लेड निकालकर उसके चेहरे और हाथ पर वार कर दिए। वहीं नेहा ने पास में रखी जूस की कांच की बोतल उसके सिर पर मार दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

और पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड बना ‘लंदन का कारोबारी’: गिफ्ट के बहाने महिला से 12 लाख की ठगी

घटना में आरूषि को चेहरे, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद उसके एक दोस्त और एक युवती ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी एक सहेली और वैष्णवी के बीच मारपीट को लेकर विवाद हुआ था। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। बाद में आरूषि ने तीनों युवतियों से बातचीत बंद कर दी थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया।

और पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े तार: 5 करोड़ की वसूली डील में शामिल था बाबा

एमआईजी थाना पुलिस ने आरूषि की शिकायत के आधार पर वैष्णवी, नेहा और अच्छू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts