Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका, यहां कृषि सिर्फ डिपार्टमेंट का नाम नहीं, डेवलपमेंट का नाम है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि विभाग की मेहनत से मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट बना है। सरकार ने कृषि विभाग समेत 3,357 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इस वर्ष 1,500 से अधिक पदों पर भर्ती पूरी होगी, जबकि अगले वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नई भर्ती का लक्ष्य है।
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका, यहां कृषि सिर्फ डिपार्टमेंट का नाम नहीं, डेवलपमेंट का नाम है
भोपाल। कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि विभाग ने प्रदेश में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है। परम्परागत खेती से लेकर तकनीकी नवाचार और उद्योग तक विभाग के कर्मचारी-अधिकारी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में कृषि विभाग सिर्फ डिपार्टमेंट का नाम नहीं यह, डेवलपमेंट का भी नाम है। कृषि में ही मध्यप्रदेश का विकास छुपा है, इस दृष्टि से मध्यप्रदेश की सुख-समृद्धि का रास्ता कृषि विभाग से होकर जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अभिनंदन और उनके आभार प्रदर्शन के लिए आयोजित कार्यक्रम को रवींद्र भवन में संबोधित कर रहे थे।

योजनाओं को फाइलों से खेत की मेढ़ों तक पहुंचाते हैं कर्मचारी

डॉ. यादव ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ही टीम है जो सरकार की कृषि योजनाओं और नीतियों को फाइलों से निकालकर खेत की मेढ़ों तक पहुंचाती है। कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक स्वरूप हल भेंटकर तथा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ई-विकास, डिजिटल एग्रीकल्चर, भावांतर भुगतान योजना पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। 

X Post

अगले वर्ष में 1 लाख से अधिक पदों पर नई भर्ती  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निकट भविष्य में अनुकंपा नियुक्ति की कोई पेंडेंसी नहीं रहेगी। सभी विभागों में पदोन्नति के लिए डीपीसी हर साल करवाई जाएगी, पदोन्नति से रिक्त पदों को समय से भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया भी लगातार चल रही है। इस वर्ष कृषि विभाग के अंतर्गत मंडी बोर्ड में 600 मंडी निरीक्षक, 50 उपयंत्री, 30 सचिव, 100 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कुल 1500 से अधिक पदों पर नई भर्ती वर्ष 2026 में पूरी कर ली जाएगी। हमारी सरकार ने अब तक 85 हजार से अधिक शासकीय पदों पर युवाओं को नौकरी दी है। अगले वर्ष में 1 लाख से अधिक पदों पर नई भर्ती करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: 'तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई...', CM मोहन यादव का बुंदेली समागम में मजाकिया अंदाज

सरकार हर कदम पर कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति से उन्हें स्वयं को बहुत संतोष है। यह गर्व की बात है कि पदोन्नति के लिए एक दशक की लंबी प्रतीक्षा के बाद भी विभागीय अमले ने काम के प्रति अपने समर्पण को काम नहीं होने दिया। राज्य सरकार ने एक साथ 3 हजार 357 शासकीय सेवकों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इसमें किसान कल्याण और कृषि विभाग के 1 हजार 725, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 1 हजार 439, कृषि अभियांत्रिकी के 149, बीज प्रमाणीकरण के 36 और बीज निगम के 8 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इसके साथ ही 44 युवाओं को सहायक वर्ग-3 के रूप में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। राज्य सरकार हर कदम पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ है।

/img/89/1791204214672

अन्नदाता की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं किसान पुत्र डॉ.यादव-कंषाना 

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की परेशानी को समझा और पदोन्नति देकर उसे दूर भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं किसान पुत्र हैं, वे प्रदेश के अन्नदाता की भावनाओं को भलीभांति समझते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की आय दोगुना करने के लिए दृढ़संकल्पित है।

ये भी पढ़ें: पांढुर्णा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टूडेंट्स को दी स्कूटी, कैंप में ली योजनाओं की जानकारी, महिला समूहों को सराहा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts