PlayBreaking News

'हाय दईया, टीवी वाले बहुत बुरे हैं'...क्या अंगूरी भाभी अब सड़क पर सब्जी बेचेंगी?

एंड टीवी के पॉपुलर डेली सोप भाभीजी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे उर्फ अंगूरी भाभी टीवी इंडस्ट्री से बेहद खफा हैं। अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने टीवी वालों पर जमकर भड़ास निकाली। उनकी पोस्ट से लग रहा है जैसे वो यह इंडस्ट्री छोड़ने वाली हैं।
Follow on Google News
क्या अंगूरी भाभी अब सड़क पर सब्जी बेचेंगी?
शिल्पा शिंदे

एंटरटेनमेंट डेस्क। भाभीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अभिनेता शहजादा धामी के उस दावे पर प्रतिक्रिया देती नजर आईं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें अपने शो के निर्माताओं से अब तक करीब 30 लाख रुपए का भुगतान नहीं मिला है। शिल्पा ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हुए टीवी इंडस्ट्री के कामकाज और निर्माताओं के रवैये पर सवाल उठाए।

टीवी इंडस्ट्री पर साधा निशाना 

वीडियो में शिल्पा शिंदे ने टीवी इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह अब टीवी शो निर्माताओं के साथ काम नहीं करना चाहतीं और न ही उनसे किसी प्रकार की भूमिका की उम्मीद रखती हैं। शिल्पा ने वर्तमान टीवी कंटेंट को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि आजकल अधिकांश डेली सोप्स में रचनात्मकता की भारी कमी दिखाई देती है। उन्होंने मौजूदा कंटेंट को बकवास तक करार दिया और कहा कि दर्शकों को बेहतर कहानियां देने के बजाय सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।

सह-कलाकारों की चुप्पी पर भी उठाए सवाल 

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा कि इस पूरे मामले पर उनके कई सह-कलाकारों को बोलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी। शिल्पा ने कहा कि उनकी अंतरात्मा जानती है कि उनके साथ क्या हुआ और क्या नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ऐसे माहौल में काम नहीं करना चाहतीं जहां कलाकारों का सम्मान न हो। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के सामने सिर झुकाकर काम मांगने से बेहतर वह सड़क पर सब्जियां बेचना पसंद करेंगी। उनके इस बयान को टीवी इंडस्ट्री के प्रति गहरी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: खेती का हीरो और किसानों का सबसे बड़ा दोस्त है उल्लू! जानें कैसे करता है फसलों की सुरक्षा

फैंस के बीच बढ़ी अटकलें 

शिल्पा शिंदे के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई प्रशंसकों का मानना है कि अभिनेत्री जल्द ही टेलीविजन इंडस्ट्री से दूरी बना सकती हैं। कुछ लोगों ने यह भी कयास लगाए हैं कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स या लोकप्रिय शो से अलग होने का फैसला कर सकती हैं। हालांकि, शिल्पा ने अब तक औपचारिक रूप से अभिनय छोड़ने या किसी शो से बाहर होने की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद उनके तीखे बयान ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

पुराने विवाद ने भी बढ़ाई चर्चा 

शिल्पा का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब वह हाल ही में एक अन्य विवाद को लेकर भी चर्चा में थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि करीब नौ वर्ष पहले उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जो बाद में झूठा साबित हुआ। इस स्वीकारोक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके बयान पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इसे साहसिक स्वीकारोक्ति बताया। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर शिल्पा को चर्चा के केंद्र में ला दिया।

ये भी पढ़ें: Weekend OTT Releases : दृश्यम 3 से लेकर ठुकरा के मेरा प्यार 2 तक, इस वीकेंड देखें ये नई फिल्में- वेब सीरीज

शिल्पा शिंदे का टीवी करियर 

शिल्पा शिंदे भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में की थी और कई टीवी धारावाहिकों में काम किया। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से मिली। उनकी सरल अदायगी और खास संवाद शैली ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा वह ‘कभी आए ना जुदाई’, ‘मायका’, ‘चिड़ियाघर’ और कई अन्य धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जीतकर अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts