Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कंगना रनौत ने दिए पॉलिटिक्स में एंट्री के संकेत, कहा- श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लड़ूंगी चुनाव; द्वारकाधीश मंदिर में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

Follow on Google News
कंगना रनौत ने दिए पॉलिटिक्स में एंट्री के संकेत, कहा- श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लड़ूंगी चुनाव; द्वारकाधीश मंदिर में मत्था टेक लिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं। अपने बयानों को लेकर एक्ट्रेस हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना हाल ही में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान राजनीति में आने का हिंट दिया। कंगना ने कहा, अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लडूंगी।

द्वारकाधीश के दर्शन करने पहुंची थी एक्ट्रेस

कंगना इस समय गुजरात में द्वारिकाधीश के दर्शन करने पहुंची हैं। मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ने कहा- प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि कंगना रनौत गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर मत्था टेका, साथ ही एक्ट्रेस ने नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। [caption id="attachment_93848" align="aligncenter" width="600"] कंगना ने किए द्वारकाधीश के दर्शन।[/caption]

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए तस्वीरें शेयर की। साड़ी में सजी धजी कंगना खूबसूरत लगीं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, "कुछ दिनों से मेरा हृदय व्याकुल था, मन चाह रहा था कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं।'' एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ''श्रीकृष्ण की इस दिव्य नगरी में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति महसूस हो रही है। हे द्वारकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाए रखना। हरे कृष्णा। देखें वीडियो...

मीडिया से बातचीत में कही यें बातें

वहीं कंगना श्रीकृष्ण के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहती है, यह अविश्वसनीय था। मैं हमेशा से ही कहती आ रही हूं कि द्वारका दिव्य है। भगवान कृष्ण की यह नगरी हमारे लिए स्वर्ग से कम नहीं है... हमें जितना हो सके उतना द्वारकाधीश के दर्शन करने आना चाहिए।

तेजत हुई फ्लॉप

हाल ही में कंगना की फिल्म तेजस रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। तेजस के लिए अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। कई सिनेमाघरों में से तो तेजस फिल्म को हटा भी दिया है।

कंगना की अपकमिंग फिल्म

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर करते हुए एक्ट्रेस बताती हैं- मेरी आने वाली फिल्म इमरजेंसी है। इस फिल्म को में डायरेक्ट के साथ-साथ एक्ट भी कर रही हूं। उसके सिवाय एक थ्रिलर फिल्म भी है, फिर एक नृत्य विनोदीनी मूवी है। तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट भी आ रहा है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- वायु-सेना दिवस के मौके पर कंगना की फिल्म तेजस का ट्रेलर हुआ रिलीज, महज 3 घंटे में मिल गए 21 लाख व्यूज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts