Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कला से गहरा था शेरगिल परिवार का रिश्ता, अमृता शेरगिल से भी है जुड़ाव
एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का 11 अक्टूबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने बताया कि 14 अक्टूबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में भोग और अंतिम अरदास का आयोजन किया जाएगा।

    मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल से पारिवारिक रिश्ता

    जिम्मी शेरगिल का परिवार लंबे समय से कला और संस्कृति से जुड़ा रहा है। भारत की सबसे मशहूर पेंटर्स में से एक अमृता शेरगिल, जिम्मी के दादाजी की कजिन थीं। सत्यजीत सिंह शेरगिल खुद भी एक सीनियर आर्टिस्ट थे और कला के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम रहा।

    पिता से जुड़ी जिम्मी की यादें

    एक पुराने इंटरव्यू में जिम्मी शेरगिल ने बताया था कि उनके पिता बहुत सख्त स्वभाव के थे। जिम्मी ने कहा था कि एक बार उन्होंने बिना बताए बाल कटवा लिए और दाढ़ी-मूंछ हटा दी, जिससे उनके पिता बेहद नाराज हो गए थे। इस बात पर उन्होंने जिम्मी से डेढ़ साल तक बात नहीं की। जिम्मी ने कहा था- हम सिख परिवार से हैं, इसलिए मेरे इस बचपने पर नाराजगी स्वाभाविक थी।

    जिम्मी शेरगिल का फिल्मी सफर

    जिम्मी ने साल 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ (2000) से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘हासिल’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। आने वाले दिनों में वे ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘बुलेट विजय’ और ‘मिस्टर आई’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts