बॉलीवुड एक्टर Dalip Tahil को हुई जेल, पांच साल पुराने ड्रंक एंड ड्राइव केस में आया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को पांच साल पुराने ड्रंक एंड ड्राइव केस में 2 महीने की जेल हो गई है। मामला साल 2018 का है, जब नशे में धुत होकर कार चला रहे दलीप ताहिल ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी, इसी केस में 5 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाया।
एक्टर दलीप ताहिल[/caption]
कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
65 वर्षीय दलीप ताहिल को 2018 में शराब के नशे में किए गए एक्सीडेंट के केस में सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उनपर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने दलीप ताहिल को मुआवजे के तौर पर विक्टिम महिला को 5000 रुपए देने का भी आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने दलीप को 2018 के हिट एंड रन मामले में सबूतों के आधार पर दोषी करार दिया है। डॉक्टर की रिपोर्ट में शराब की वजह से एक्टर सही से कार नहीं चला पाने, आंखों की पुतलियां फैली रहने और सही से नहीं बोल पाने का जिक्र है। कोर्ट ने एक्टर दलीप ताहिल को दोषी मानते हुए दो महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। [caption id="attachment_92357" align="aligncenter" width="625"]
एक्टर दलीप ताहिल[/caption]
क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला साल 2018 का यानी कि 5 साल पुराना है। आरोप है कि, एक्टर दलीप ताहिल ने मुंबई के पॉश खार हाई डेवलप्मेंट अर्बन एरिया में अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। हादसे में रिक्शा में बैठी महिला को गंभीर चोट आ गई थी। उस समय एक्टर दलीप ताहिल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। एक्टर पर नशे में गाड़ी चलाने और कार से एक ऑटो को टक्कर मारने का आरोप था। खबरों के मुताबिक, दिलीप ऑटो को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए थे।गिरफ्तारी पर क्या बोले दलीप ताहिल
अदालत के फैसले पर दलीप ताहिल ने कहा कि, ''मैं जज और कोर्ट में लिए गए निर्णय का सम्मान करता हूं। हम इस पूरे फैसले और वर्डिक्ट को उच्च न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं। यह एक निलंबित सजा थी और सबसे महत्वपूर्ण बात मैं यह कहना चाहूंगा कि, इस घटना में मामूली चोटें आईं। मैंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई।"




















