PlayBreaking News

पाकिस्तानी स्टार्स से बैन हटा, अब बॉलीवुड फिल्मों में आएंगे नजर; जानें बॉम्बे हाईकोर्ट का हैरान कर देने वाला फैसला

Follow on Google News
पाकिस्तानी स्टार्स से बैन हटा, अब बॉलीवुड फिल्मों में आएंगे नजर; जानें बॉम्बे हाईकोर्ट का हैरान कर देने वाला फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत में पाकिस्तानी स्टार्स पर लगे बैन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब पाकिस्तानी एक्टर और एक्ट्रेस भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए पाक कलाकारों पर लगे बैन को हटा दिया है।

उरी हमले के बाद लगा था बैन

बता दें कि साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकरों के काम करने पर बैन लगा दिया गया था। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में पाक कलाकारों के भारतीय फिल्मों और वेबसीरीज में काम करने की बैन लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें याचिकाकर्ता ने भारतीय सितारों के पाकिस्तानी कलाकरों के साथ काम नहीं करने की अपील की थी, इस पर हाईकोर्ट ने जो फैसला सुनाया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

कोर्ट ने क्या ?

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सुनील बी शुक्रे और जस्टिस फिरदोश पी पूनीवाला ने याचिका को खारिज करते हुए कहा- याचिका में योग्यता नहीं है। भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक पॉजिटिव कदम उठाया है। यदि याचिका के मुताबिक पाक स्टार्स पर बैन लगाया गया तो यह सरकार के उठाए गए कदम को कमजोर बना देगा। बता दें कि एक लंबे अर्से के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड खेलने के लिए भारत की धरती पर कदम रखा है। वहीं, अब पाक कलाकारों की भी भारत में वापसी होने जा रही है। जिसे सुनकर फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।

इन पाक स्टार्स ने बॉलीवुड की फिल्मों में किया काम

माहिरा खान

बैन लगने से पहले कई पाक सितारे बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें पाक एक्ट्रेस माहिरा खान 2017 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ में लीड रोल में नजर आईं थीं।

फवाद खान

फवाद खान भारतीय सीरियल ‘जिंदगी गुलजार है’, सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘खूबसूरत’ और आलिया-सिद्धार्थ के साथ फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में नजर आए थे।

अली जफर

अली जफर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। इनमें तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर और डियर जिंदगी जैसी मूवी में काम कर नाम कमाया।

सबा कमर

पाक एक्ट्रेस सबा कमर 2017 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें - ‘हम अलग हो गए हैं…’ राज कुंद्रा ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट, शिल्पा शेट्टी के साथ तोड़ा रिश्ता!
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts