Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन, कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Follow on Google News
एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन, कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
चेन्नई। अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया है। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि DMDK (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया, निमोनिया के कारण भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

कुछ दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

DMDK ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। मंगलवार को डीएमडीके ने कहा कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी ने कहा था कि विजयकांत "स्वस्थ" हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। हालांकि, आज पार्टी ने कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद उनका निधन हो गया।

इसी महीने अस्पताल से घर लौटे थे

डीएमडीके प्रमुख विजयकांत 20 नवंबर को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे और इसी महीने अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का अस्पताल में सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था।

154 फिल्मों में किया था काम और विपक्ष के नेता भी रहे

एक्टर विजयकांत की फिल्मी जर्नी शानदार रही। उन्होंने कई हिट फिल्में दी और करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के बाद वो राजनीति में उतर गए। उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक करियर तब चरम पर था जब वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। हाल के सालों में, विजयकांत का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहा है, जिसके कारण उन्हें सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से पीछे हटना पड़ा। ये भी पढ़ें- Lee Sun-Kyun Death: ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ के एक्टर ली सुन-क्युन की मौत, सुसाइड नोट छोड़कर घर से लापता थे साउथ कोरियाई एक्टर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts